जिले को मिला उत्कृष्ट मत्स्यपालन का पुरस्कार

बालाघाट. भारत सरकार प्रदेश के बालाघाट जिले को उत्कृष्ट मछलीपालन के लिये पुरस्कृत किया गया है. विश्व म‍त्स्यिकी दिवस 21 नंवबर को केन्द्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरूषोत्तम रूपला और राज्यमंत्री एल. मुरूगन ने भुवनेश्वर (उड़ीसा) में आयोजित एक कार्यक्रम में बालाघाट जिले को पुरस्कृत किया. संचालक मत्स्यद्योग भरत सिंह और उपसंचालक मत्स्योद्योग श्रीमती शशिप्रभा धुर्वे ने यह पुरस्कार प्राप्त किया. पुरस्कार स्वरूप जिले को 3 लाख रुपये और मोमेंटो प्रदान किया गया है.

उप संचालक मत्स्योद्योग श्रीमती शशिप्रभा धुर्वे के नेतृत्व में मत्स्योद्योग कार्यालय के समस्त स्टाफ ने 23 नवंबर को कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा से मुलाकात कर बालाघाट जिले को हासिल हुई इस उपलब्धि से अवगत कराया गया. कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने इस उपलब्धि के लिए उप संचालक मत्स्योद्योग कार्यालय के समस्त स्टाफ एवं क्षेत्र में कार्य कर रहे अमले को बधाई दी और आगे भी इसी तरह की उपलब्धियां हासिल करते रहने के लिए शुभकामनायें दी.


Web Title : DISTRICT WINS AWARD FOR OUTSTANDING FISHERIES