ऑस्कर में मिली फिल्म न्यूटन को एंट्री, प्रियंका और मधु चोपडा हुई दुखी

न्यूटन फिल्म की ऑस्कर्स 2018 में एंट्री होने से फिल्म के मकर्स और एक्टर राजकुमार राव की खुशी का ठिकाना नहीं हैं. लेकिन इस सफलता पर एक्ट्रेस प्रियंका चापेड़ा का रि‍एक्शन न्यूटन के फैन्स और मेकर्स को निराश कर सकती हैं. चर्चाओं की मानें तो प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा फिल्म के ऑस्कर्स में एंट्री से नाखुश हैं.  

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा की मराठी फिल्म वेंटीलेटर भी ऑस्कर के लिए जा रही फिल्मों में एक दावेदार थी. लेकिन एंट्री न्यूटन को मिली. प्रियंका के प्रोडक्शन में बनी वेंटीलेटर की ऑस्कर्स में एंट्री होगी, इसे लेकर प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा को बड़ी उम्मीद थी. जैसे ही न्यूटन को ऑस्कर्स 2018 के लिए नामांकित कि‍या गया, वेंटीलेटर की निर्माता प्रियंका और मधु चोपड़ा दुखी हो गईं.

मीडिया से बातचीत में वेंटीलेटर के डायरेक्टर डायरेक्टर राजेश म्हापुस्कर ने बताया कि ये प्रोजेक्ट प्रियंका के लिए बेहद खास था. पूरी टीम 22 सितंबर को इस फिल्म के ऑस्कर नॉमिनेशन के रिजल्ट का इंतजार कर रही थी. मधु चोपड़ा नतीजे से पहले बेहद एक्साइटेड और नर्वस थीं, लेकिन प्रियंका ने उन्हें दिलासा देते हुए कहा कि ये फिल्म बेहतरीन है और ये जरूर जीतेगी. लेकिन जैसे ही नतीजे आए, सभी दुखी हो गए. राजेश बोले,´ इस फैसले से  प्रियंका और भी ज्यादा नाराज होंगी क्योंकि उन्हें कुछ हद तक यकीन था कि फिल्म को ऑस्कर्स में जरूर एंट्री मिलेगी. ´

बता दें कि वेंटीलेटर ऑस्कर्स अवॉर्ड 2018 के लिए नामित 26 फिल्मों में से एक थीं. ये फिल्म 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में तीन अवॉर्ड भी जीत चुकी है.


Web Title : NEWTON GOT ENTRY IN OSCARS, PRIYANKA AND HER MOTHER WERE DISAPPOINTED