राकोमसं की नयी कार्यकारिणी समिति गठित

धनबाद : राजेन्द्र प्रसाद सिंह के निर्विरोध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के अध्यक्ष चुने जाने के बाद उन्होंने नयी कार्यकारिणी समिति और 11 सदस्यीय सलाहकार समिति का गठन​ किया है.

11 सदस्यीय टीम के संयोजक पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक हैं.

राजेन्द्र सिंह बीते 21 जून को जामाडोबा कांफ्रेस हॉल में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए थे.

उन्होंने 22 जून को कार्यकारिणी समिति का गठन​ किया था.

नयी कार्यकारिणी समिति की घोषणा पत्रकार वार्ता में संघ के महामंत्री एके झा व अन्य पदाधिकारियों ने की.

उन्होंने कहा कि 11 सदस्यीय टीम के संयोजक मन्नान मल्लिक बनाए गए हैं.

इस टीम के सदस्य मजदूरों से मिलकर उनकी समस्याओं को जानेगा तथा संघ के कार्यकारिणी सदस्यों को अवगत कराएगा.

पत्रकार वार्ता में ओपी लाल, मन्नान मल्लिक, ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह, अजबलाल शर्मा, गिरजा शंकर पांडेय, डॉ. सरफराज अहमद मौजूद थे.  

 

Web Title : RCMS FORMED NEW EXECUTIVE COMMITTEE