लड़कियों की सुरक्षा पर महिलाओं का प्रदर्शन

धनबाद : आखिर कोई क्या करे जब पुलिसिंग का रोज मखोल उड़े. धनबाद के पुलिस अधीक्षक निवास के पास स्थित मनोरम नगर की महिलाएं मंगलवार को जुलूस लेकर निकलीं.

महिलाओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया.

महिलाओं का कहना है कि मनोरम नगर में महिलाएं और लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं. सुरक्षा के नाम पर केवल खानापूरी ही होती है.

मनोरम नगर में महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़खानी और छीनतई की घटनाएं बढ़ती जा रही है.

शाम में लड़कियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. जबकि मनोरम नगर एसपी ऑफिस से कुछ ही दूरी पर है.

फिर भी महिलाएं और लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं. यहां प्रशासन के तरफ से पेट्रोलिंग नहीं हो रही है.

यहां की स्थानीय युवतियों और महिलाओं ने धनबाद थाना में इसकी लिखित शिकायत की है.

बावजूद इसके पुलिस इस तरह की वारदातों से इंकार कर रही है और शिकायत लेने के बजाय खुद से इस मामले का ईजाद दिलाने की बात कह रही है.

Web Title : WOMEN OF MANORAM NAGAR PROTEST FOR WOMEN SAFETY