महिलाओ को मिले अधिकार

राजगंज : मंगलवार को राजगंज स्थित शिव मंदिर प्रांगण में मार्क्सवाद समन्वय समिति के तत्वाधान में मार्क्सवादी नारी मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया.

बैठक को सम्बोधित करते हुए मासस के केंद्रीय महामंत्री हलधर महतो ने कहा की आज महिलाओ को उनका अधिकार नहीं मिल रहा है उन्हें कई तरह के समस्याओ से झूझना पड़ रहा है.

अधिकतर महिला उत्पीड़न व घरेलु समस्याओ से जुड़ना पड़ता है. इसके निदान के लिए राजगंज जोन में मोर्चा का गठन किया गया.

जिसमे अध्यक्ष रेखा देवी, उपाध्यक्ष बेला देवी, सचिव वीना देवी, सह सचिव शारदा देवी, संगठन मंत्री तिलोका देवी व कोषाध्यक्ष लक्ष्मी देवी को बनाया गया.

इसके अलावा 21 महिलाओ को कार्यकारणी समिति का सदस्य बनाया गया.

मौके पर मेघा देवी, बबली देवी, रेणुका देवी, चाय देवी, शोभा देवी, सीमा देवी, पूजा कुमारी, महेंद्र महतो, हिरा लाल महतो, अमित कुमार, कृष्णा कुमार, अमित कुमार सिंह सुमित दे, गौतम दे, धर्मेन्द्र गुप्ता इत्यादि उपस्थित थे.

Web Title : WOMENS MUST GET THEIR RIGHTS