होली पर घर लौटना हुआ आसान, रांची से चलेंगी 4 स्पेशल ट्रेनें; जानें रूट, किराया और टाइमिंग

रांची से यह ट्रेन रात 11. 55 बजे रवाना होगी और मुरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा होते हुए रविवार शाम 4. 30 बजे जयनगर पहुंचेगी. जयनगर-रांची होली स्पेशल ट्रेन 24 मार्च रविवार को चलेगी. यह ट्रेन 11. 50 बजे रवाना होगी और सोमवार शाम 6. 45 बजे पहुंचेगी. इसमें एसएलआरडी के दो कोच व द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 22 मिलाकर 24 कोच होंगे. 23 मार्च को एक ट्रिप रांची-पूर्णिया होली स्पेशल ट्रेन भी चलेगी. यह ट्रेन सुबह 5. 30 बजे रवाना होगी, जो मुरी-बोकारो स्टील सिटी-धनबाद, जसीडीह-बरौनी होते हुए रात नौ बजे पूर्णिया पहुंचेगी. पूर्णिया-रांची होली स्पेशल ट्रेन भी 23 मार्च को एक ट्रिप रात 11. 55 बजे रवाना होगी और रविवार दोपहर 2. 25 बजे रांची पहुंचेगी. इस ट्रेन में 21 कोच होंगे.

रांची-कटिहार होली स्पेशल ट्रेन 22 मार्च शुक्रवार को चलेगी. यह ट्रेन रांची से रात 8. 30 बजे रवाना होगी, जो मुरी-बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, आसनसोल, पाकुड़, मालदा टाउन होते हुए शनिवार सुबह 11 बजे कटिहार पहुंचेगी. कटिहार से यह ट्रेन गुरुवार रात 10. 30 बजे रवाना होगी और शुक्रवार दोपहर 2. 25 बजे रांची पहुंचेगी. इसमें 15 कोच होगा.

रांची-गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन 22 को चलेगी. रांची से यह ट्रेन रात 9. 45 बजे पहुंचेगी. गोरखपुर से यह ट्रेन रविवार 24 मार्च को सुबह पांच बजे रवाना होगी, जो रात 9. 25 बजे रांची पहुंचेगी. इसमें एसी थ्री टियर इकोनॉमी के 17 कोच होंगे.

Web Title : RETURNING HOME ON HOLI MADE EASIER, 4 SPECIAL TRAINS WILL RUN FROM RANCHI; KNOW ROUTE, FARES AND TIMINGS

Post Tags: