झारखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले चार दिन तक आंधी के साथ हो सकती है बारिश

रांची. नार्थ गंगेटिक वेस्ट बंगाल  के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव शुक्रवार से झारखंड के ऊपर पड़ेगा और मौसम में बदलाव दिखेगा. मौसम केंद्र रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिन तक राज्य के कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की उम्मीद है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

मौसम केंद्र रांची के अनुसार 15-16 अप्रैल को राज्य के उत्तर मध्य जिलों, 17 अप्रैल को उत्तर पूर्वी और मध्य झारखंड और 18 अप्रैल को पूर्वी, उत्तर पूर्वी और दक्षिणी पूर्वी जिलों में आसमान में बादल,गरज और तेज हवा के झोंके के साथ बारिश होने की उम्मीद है. 19 अप्रैल से फिर मौसम साफ हो जाएगा. पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान डाल्टेनगंज में 42. 4℃ और सबसे कम तापमान चाईबासा में 23℃ रिकॉर्ड किया गया. मौसम केंद्र, रांची के वरीय मौसम पुर्वानुमान वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते अगले 4 दिन तक मौसम का मिजाज बदला बदला जरूर रहेगा पर राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा.

आज डाल्टेनगंज रहा सबसे गर्म, चाईबासा सबसे ठंडा

मौसम केंद्र, रांची के अनुसार आज अधिकतम तापमान डाल्टेनगंज में रिकॉर्ड किया गया, जहां पारा 42. 4℃ तक चढ़ा. वहीं राज्य में सबसे कम तापमान चाईबासा का 23℃ रिकॉर्ड किया गया. आज रांची में अधिकतम तापमान 37. 8℃ रिकॉर्ड किया गया वहीं जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 41. 4℃ रिकॉर्ड किया गया. बोकारो का अधिकतम तापमान 40. 5℃, पाकुड़ का 40. 7℃,साहेबगंज का 39. 7℃ रिकॉर्ड किया गया.

Web Title : WEATHER CONDITIONS TO CHANGE IN JHARKHAND FROM TODAY, RAIN LIKELY TO OCCUR FOR NEXT FOUR DAYS

Post Tags: