किसान कांग्रेस के जिला महामंत्री बने चंद्रशेखर नगपुरे

बालाघाट. जिला कांग्रेस में संगठन का विस्तार करते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं मुख्यमंत्री कमलनाथ की मंशानुरूप किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर के निर्देशानुसार विधानसभा उपाध्यक्ष सुश्री हिना कावरे, खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल, जिलाध्यक्ष विश्वेश्वर भगत, किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सुकदेवमुनी कुतराहे की सहमति से जिला अध्यक्ष शोभेन्द्र पटले द्वारा जमीनी कार्यकर्ता चंद्रशेखर नगपुरे को किसान कांग्रेस का जिला महामंत्री मनोनित किया गया है. किसान कांग्रेस के महामंत्री बनाये गये चंद्रशेखर नगपुरे से संगठन ने अपेक्षा की है कि वह किसानों कांग्रेस की रीति नीति से किसानों को अवगत कराते हुए उन्हें संगठन से जोड़े और प्रदेश शासन द्वारा किसानों के संचालित की जा रही योजनाओं का लाभ किसानों को दिलवाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें. किसान कांग्रेस के चंद्रशेखर नगपुरे को महामंत्री बनाये जाने पर ब्लॉक अध्यक्ष शेरसिंह देशमुख, ओमप्रकाश नगपुरे, अनिल बनोटे, दिपक रंगारे, गौरीशंकर मोहारे, अर्जुन ठकरेले, विश्वेश्वर पटले, गगन बिसेन, अशोक तुरकर, नरेश आजाद, यशवंत नगपुरे, विजय लिल्हारे, अंजीलाल बघेल, जनपद पंचायत बालाघाट कृषि समिति सभापति श्रीमती अनुसुईया नगपुरे ने वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनायें प्रेषित की है. नवनियुक्त महामंत्री चंद्रशेखर नगपुरे ने संगठन महामंत्री बनाये जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि संगछन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस जिम्मेदारी का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करेंगे.  

Web Title : CHANDRASEKHAR NAGAPURE BECOMES DISTRICT GENERAL SECRETARY OF KISAN CONGRESS