आज लिफाफे से निकलेंगे मंडल अध्यक्ष के नाम, 10 मंडलो पर शांतिपूर्ण रहा मंडल अध्यक्ष मनोनयन, आज 13 मंडलो मंे होंगे चुनाव

बालाघाट. भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया में मंडल अध्यक्ष का सहमति से निर्वाचन कार्यक्रम के तहत आज 15 नवंबर को 10 मंडल बैहर, उकवा, बिरसा, हट्टा, परसवाड़ा, बालाघाट ग्रामीण, भरवेली, गढ़ी, मानेगांव और किरनापुर में मंडल अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई. हालांकि निर्वाचन के बाद मंडल अध्यक्ष के नाम गोपनीय रखे गये है. आज शेष 13 मंडल कटंगी, तिरोड़ी, कटोरी, खैरलांजी, वारासिवनी ग्रामीण, वारासिवनी नगर, लालबर्रा, खमरिया, बालाघाट नगर, मलाजखंड, लांजी, भाडरा और लामता मंडल में अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज शाम ही सभी 23 मंडलों के अध्यक्षो के नामों की घोषणा संयुक्त रूप से की जायेगी.  

भाजपा अध्यक्ष रमेश रंगलानी ने बताया कि मंडल अध्यक्ष के सहमति से चुनाव कराये जाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप बाहर से अभय चौधरी बालाघाट आये है. जिनके मार्गदर्शन में मंडल चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. भाजपा अध्यक्ष रमेश रंगलानी ने बताया कि 15 नवंबर को सभी 10 मंडलो में मंडल अध्यक्ष के चुनाव शांतिपूर्ण रहे. सभी मंडल अध्यक्षों के नामो की घोषणा आज शाम 5 बजे से की जायेगी. सभी मंडलो से आये लिफाफे में मंडल अध्यक्ष का नाम होगा. जिसके बाद विधिवत घोषणा कर दी जायेगी.


Web Title : TODAY, THE NAME OF THE MANDAL CHAIRPERSON, THE MANDAL CHAIRPERSON NOMINATION, WHICH WAS PEACEFUL ON 10 MANDLO, WILL BE HELD TODAY BY 13 MANDLO.