बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा के कार्यकारिणी पदाधिकारी और डेलीगेटस चुनाव जारी

समस्तीपुर :  आज समस्तीपुर टाउन थाना कैंपस में पुलिस बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा समस्तीपुर कार्यालय पर बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा समस्तीपुर कार्यकारिणी पदाधिकारियों एवं डेलीगेट (प्रतिनिधि) का चुनाव 2018 के लिए चुनाव कार्य  कराया जा रहा है, जिसमें कार्यकारिणी पदाधिकारियों के 8 पदों के लिए लिए 20 लोग चुनाव में हैं वही डेलिगेट (प्रतिनिधि) के 15 पद के लिए 31 लोग चुनाव में हैं.  

कार्यकारिणी पदाधिकारियों के अध्यक्ष पद के लिए वरुण कुमार, मुकेश कुमार यादव,अजय कुमार पासवान, मंत्री (सचिव) पद के लिए रविंद्र कुमार यादव संजीव कुमार (ऋषि पासवान), मनोज कुमार यादव, उपाध्यक्ष (प्रथम) पद के लिए प्रेम रंजन तिवारी,अमरवीर कुमार, उपाध्यक्ष (द्वितीय) पद के लिए श्री भगवान सिंह,अविनाश चंचल उरांव,कोषाध्यक्ष पद के लिए विनोद कुमार,रमेश कुमार,जमीर अहमद खाँ,संयुक्त मंत्री पद के लिए अमित कुमार पासवान, सुबोध कुमार रजक, केंद्रीय सदस्य पद के लिए मो0 जावेद आलम,मुस्ताक अली,मो0 नौशाद अली,अंकेक्षक पद के लिए संतोष कुमार,आशीष आनंद है,

चुनाव कराने के लिए बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा बेतिया के अध्यक्ष अभय पासवान  (मुख्य चुनाव पदाधिकारी) के रूप में है भरत यादव (मंत्री सहायक चुनाव पदाधिकारी) के रूप में, अजीत कुमार सिंह (उपाध्यक्ष सहायक पदाधिकारी) के रूप में है, असद इकबाल (संयुक्त मंत्री सहायक चुनाव पदाधिकारी) के रूप में एवं अन्य शाखा के पदाधिकारी सहायक चुनाव पदाधिकारी बेतिया से आए हुए हैं. वही  केंद्रीय कार्यालय पटना से श्री नागेंद्र पांडेय, प्रेक्षक के रूप मे तैनात किए गए है.

Web Title : EXECUTIVE OFFICE AND DELEGATE ELECTIONS ISSUED BY BIHAR POLICE MESS ASSOCIATION BRANCH