कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन हुई रेस, धनबाद एसडीएम ने किया झारखंड - बंगाल सीमा का निरीक्षण

चिरकुंडा(बंटी झा) :- कोरोना  के  बढ़ते  संक्रमण  को  रोकने  को  लेकर  जिला प्रसाशन   पूरी  तरह  रेस  दिख  रही  है.   इसी  कड़ी  में  शुक्रवार  को  एसडीएम  धनबाद  राज  महेश्वरम  झारखण्ड  और  बंगाल  को  जोड़ने  वाली  सीमा  डीबुडी  चेकपोस्ट  व  बराकर ब्रिज  पर  पहुंचकर  निरिक्षण  किया  साथ  ही  वहां  उपस्थित  पदाधिकारियों  को  सख्त  निर्देश  देते  हुए कहा  की  किसी  भी  कीमत  पर  बाहर  से  आने  वाले  व्यक्तियों  को  झारखंड  प्रवेश  ना  करने  दिया  जाए  साथ  ही  दुसरे  प्रदेश  से  आये  व्यक्तियों  को  मुहर लगाकर  14 दिन  के  लिए  क्वारंटाइन  में  भेजने  का  काम  किया  जाए .

इधर  मीडिया  से  बातचीत  में  एसडीएम  धनबाद  राज  महेश्वरम  ने  बताया  की  सरकार  के  गाइडलाइन  के  अनुसार  जिला  प्रसाशन  काम कर रही  है. झारखण्ड  बंगाल  की  सभी  सीमाओं  को  सील  कर  दिया  गया  है. किसी  भी  कीमत  पर  झारखण्ड  में  प्रवेश  नहीं  करने  दिया  जाएगा  अगर  कोई  व्यक्ति  आता  है  तो  उसे  14 दिन  के  क्वारंटाइन में  भेजने  का  काम  किया  जाएगा .

उन्होंने  कहा  की  बढ़ते  संक्रमण  को  देखकर  ऐसे  सख्त  निर्णय  लिए  जा  रहे  है  क्षेत्र  के  लोगो  को  आगे  बढ़कर  मदद  करने  का  अपील  एसडीएम  धनबाद  ने मीडिया  के  माध्यम  से  किया  वही  एसडीएम  ने  हर  आने  जाने  वालो  का  थर्मल  स्क्रीनिंग  किये  जाने  की  भी  बात  कही. श्री  महेश्वरम  ने  कहा  की  ऐसे  व्यक्ति  जिनका  रोज़गार  व  बिज़नेस  बंगाल  में  है  वो  बंगाल  में  रहकर  अपना  बिज़नेस  करने  का  काम  करे  उन्हें  भी  किसी  तरह  की  छूट  नहीं  दी  जाएगी . मौके  पर  एसडीएम  धनबाद  के  साथ  एसडीपीओ विजय  कुशवाहा  बीडीओ  विजेंद्र  सिंह  एवं  थानेदार  प्रभात  सिंह  उपस्थित  थे .

Web Title : IN VIEW OF THE INCREASING CORONA INFECTION, THE ADMINISTRATION RACE, DHANBAD SDM INSPECTS THE JHARKHAND BENGAL BORDER

Post Tags: