शहादत दिवस पर याद किये गए नीमाय महतो

राजगंज : शुक्रवार को राजगंज के धारकिरो में स्व. निमाय महतो के तीसरे  शहादत दिवस पर काको (धारकिरो मोड़) में  कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.


 मौके पर पूर्व मंत्री सह झामुमो नेता मथुरा प्रसाद महतो, झामुमो जिलाध्यक्ष रमेश टुडू, महासचिव पवन महतो, शिव प्रसाद महतो, रतिलाल टुडू, स्व. निमाय की मां विमली देवी व पत्नी रातो देवी, भाई लक्ष्मी महतो इत्यादि उपस्थित थे.


 वहीं दूसरी और तैलिक  समाज ने  भी स्व. निमाय महतो का शहादत दिवस मनाया, जिसमें समाज के संरक्षक जगत महतो, जिलाध्यक्ष बलदेव महतो, जिप सदस्य हीरामन नायक, राजा राम महतो, रेघु साव, टेकलाल साव इत्यादि उपस्थित थे.

Web Title : NIMAYA MAHATO REMEMBERED ON MARTYRDOM DAY

Post Tags: