कुमारधुबी बाज़ार स्थित उत्तम डे की चाय की दूकान पर रंगदारी वसूलने के दौरान बमबाजी की घटना

कुमारधुबी (बंटी झा) :- कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के कुमारधुबी  बाज़ार  स्थित उत्तम डे की  चाय  की  दूकान  पर  रंगदारी  वसूलने को लेकर नशे  में  धुत्त अधेड़  डुग्गु साव द्वारा बमबाजी की  घटना  को  अंजाम  दिए  जाने  के  बाद  पूरे  क्षेत्र  में  सनसनी  फ़ैल  गयी  वही  घटना की  खबर  पाकर  मौके  पर  पहुंची  कुमारधुबी  पुलिस  ने  अधेड़  डुग्गु  साव को  खदेड़  कर  दबोचा  साथ ही उसके  पास  से  पुलिस  ने  दो ज़िंदा बम  व  एक देशी  कट्टा  बरामद किया  इधर  आरोपी  अधेड़  को  पुलिस  हिरासत  में  लेकर  पूछताछ  कर  रही  है  साथ  ही  पूरे  मामले  की  छानबीन  में  जुट  गयी  है .  

जानकारी  के अनुसार शुक्रवार  शाम  चार  बजे  के  करीब  नशे  में  धुत्त अधेड़  डुग्गु  साव  कुमारधुबी  बाज़ार  स्थित  चाय  दूकान  पर हांथो  में  देशी कट्टा  लिए  पहुंचा  और  कट्टा  का  भय  दिखाते  हुए  रंगदारी  की  मांग  करने  लगा  चाय  दूकान  मालिक  उत्तम  डे द्वारा  इसका  विरोध  किये  जाने  पर आरोपी  डुग्गु  साव ने  बमबाजी  कर  दिया  जिसके बाद  पूरे  बाज़ार  में  अफरातफरी  सा  मच  गया और  लोग  डर से  इधर  उधर  भागने  लगे  वही  घटना  की  सूचना  कुमारधुबी  पुलिस  को  दिया  गया  पुलिस के  पहुँचते  ही  डुग्गु  साव  वहां  से  भागने  लगा  पुलिस  ने  खदेड़  कर  आरोपी  को  धर दबोचा  हालांकि इस  बीच  पुलिस  को काफी  मशक्कत   करना  पड़ा  पुलिस  को  उसके  पास  से  दो  ज़िंदा  बम  व  एक  देशी  कट्टा  मिला है . कुमारधुबी  पुलिस पूरे  मामले  की  छानबीन  में  जुट  गयी  है .  

इधर  चाय  दुकानदार  उत्तम  डे ने  बताया की  वो  किसी  से  बात  कर  रहे  थे इतने  में  डुग्गु  साव वहां  पर  आ  धमका  और  गल्ले में  रखे  पैसे उठा  लिए  साथ  ही  बमबाजी  की  घटना  को  अंजाम  दिया  वही  दुकानदार  ने  बताया  की  वो  अवैध  रूप  से  शराब  की  बिक्री  करने  का  काम  करता  है  उसपर  कई  आपराधिक  मामले  दर्ज़  है .

Web Title : THE INCIDENT OF BOMBINGS WHILE COLLECTING THEATRE AT THE BEST DAY TEA SHOP AT KUMARDHUBI BAZAR

Post Tags: