श्रमिक स्पेशल ट्रेन के बाद अब रांची पहुंची श्रमिक स्पेशल फ्लाइट, 174 मजदूर हवाई जहाज से आये झारखंड

रांची. श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने के बाद झारखंड सरकार अपने श्रमिकों को हवाई जहाज से अपने राज्य के प्रवासी श्रमिकों को रांची लायी. यहां से सभी को सड़क मार्ग से उनके घर भेज दिया गया. गुरुवार (28 मई, 2020) की सुबह रांची पहुंचा एयर एशिया का विमान झारखंड सरकार और नेशनल लॉ स्कूल बेंगलुरु के पूर्ववर्ती छात्रों के संयुक्त प्रयास से चला.

इस विमान ने सुबह 6:00 बजे मुंबइ एयरपोर्ट से उड़ान भरी और 8:30 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचा. प्रदेश लौटे प्रवासी मजदूरों के लिए हवाई यात्रा किसी सपने के साकार होने जैसा था. इनकी सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये थे. सभी ने मास्क लगा रखा था, फेस शील्ड भी इन्हें दिया गया था.

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से बाहर निकलने पर मजदूरों ने इसके लिए राज्य सरकार और लॉ स्कूल के पूर्ववर्ती छात्रों को धन्यवाद दिया. मजदूरों ने कहा कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि वे कभी हवाई जहाज की यात्रा करेंगे.

प्रदेश लौटे 174 मजदूरों में सबसे ज्यादा हजारीबाग के 41 मजदूर हैं. सिमडेगा के 28, रांची के 16, कोडरमा के 11, देवघर के 10, धनबाद एवं पलामू के 9-9, बोकारो एवं चतरा के 5-5, जामताड़ा और गढ़वा के 2-2 एवं गोड्डा का 1 प्रवासी श्रमिक शामिल है.

Web Title : LABOUR SPECIAL TRAIN ARRIVES IN RANCHI AFTER LABOUR SPECIAL FLIGHT, 174 LABOURERS COME BY AIR IN JHARKHAND

Post Tags: