बिरसा मुंडा स्मृति संग्रहालय का शिलान्यास

रांची :आजादी के जंग में झारखंड के  महानायक  बिरसा मुंडा की यादों को संजोने के लिए गुरुवार को बिरसा मुंडा संग्रहालय का शिलान्‍यास किया गया. इस मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास तथा केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल उरांव की उपस्थिति में परंपरागत तरीके से बिरसा मुंडा कारागर के जीर्णोद्धार, संरक्षण एवं संग्रहालय का शिलान्यास हुआ. 27 करोड़ की लागत से बिरसा मुंडा कारागार के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण होगा.

बताया गया कि इसके अलावा यहां भव्य संग्रहालय बनेगा. जिसमें भगवान बिरसा के अलावा अन्य शहीदों की गाथा की झलकियां देखने को मिलेंगी. अंग्रेजों ने यहां की जिस काल कोठरी में बिरसा मुंडा को कैद कर रखा था उसे विशेष रूप से संरक्षित किया जाएगा.

Web Title : THE FOUNDATION STONE OF THE BIRSA MUNDA MEMORIAL MUSEUM