भाजपा नफरत की दुकान चला रही-संजय कपूर, फंसते नजर आ रहे तो भाजपा को याद आई लाडली बहना योजना

बालाघाट. आगामी 12 जून को महाकौशल के जबलपुर से प्रदेश में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद करने आ रही प्रियंका गांधी के आगमन और बालाघाट से अधिक से अधिक कांग्रेसियों और महिलाओं के शामिल होने की तैयारियों का जायजा लेने बालाघाट पहुंचे प्रदेश कांग्रेस सहप्रभारी संजय कपूर ने कहा कि भाजपा नफरत की दुकान चला रही है और हम प्रेम की दुकान लेकर जनता के बीच जा रहे है. देश और प्रदेश की जनता भाजपा से त्रस्त हो गई है. अब जनता भाईचारे और विकास को चाहती है, कर्नाटक मंे भाजपा ने जो माहौल बनाया था, उसे जनता ने नकार दिया.  

मीडिया से चर्चा के दौरान सहप्रभारी संजय कपूर ने कहा कि अबकी बार प्रदेश की जनता बिकने वालों को सबक सिखायेगी. उन्होंने बताया कि आगामी 12 जून को कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी जी जबलपुर आ रही है. यहां से वह प्रदेश में कांग्रेस के चुनावी बिगुल का शंखनाद करेगी. प्रदेश की जनता से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने जो पांच वचन किये है, निश्चित ही सरकार बनेगी तो उन वचनों को पूरा किया जायेगा. उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस 150 सीटों से ज्यादा सीटो पर चुनाव जीतकर प्रचंड बहुमत की सरकार बनायेगी. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा स्वयं को फंसा महसुस कर रही है तो लाडली लक्ष्मी योजना लाई है, 18 साल तक भाजपा को लाडली बहनों की याद नहीं आई. भाजपा के वादे और दावे खोखले है और प्रदेश की जनता भाजपा के खोखले वादो से निजात चाहती है.   कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह करती है.  

इससे पहले विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजयसिंह उईके ने प्रदेश सहप्रभारी संजय कपूर के बालाघाट आगमन के विषय को रखते हुए बताया कि आगामी 12 जून को जबलपुर पहंुच रही कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी की सभा में जिले से ज्यादा से ज्यादा कांग्रेसी और महिलायें शामिल हो, इसको लेकर वे यहां पहुंचे है. जिले से लगभग ढाई हजार की संख्या मंे कांग्रेस और महिलायें जबलपुर प्रियंका गांधी जी के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेंगे.  इस दौरान विधायक सुश्री हिना कावरे, प्रदेश महासचिव पुष्पा बिसेन, जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष राजा सोनी, जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राटसिंह सरस्वार, भीम फुलसुंघे, अनूपसिंह बैस, जुगल शर्मा, अनुराग चतुरमोहता सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे.


Web Title : BJP RUNNING HATE SHOP: SANJAY KAPOOR