भोपाल में मुख्यमंत्री के फैसले के बाद भाजपा कार्यालय में खुशी का माहौल, मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपाईयों ने बांटी मिठाई, की आतिशबाजी

बालाघाट. मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन की मतगणना के आठ दिन बाद अंततः भाजपा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम तय कर दिया. भाजपा के नए मुख्यमंत्री का नाम सामने आने के बाद लोगों को आश्चर्य के साथ ही नए मुख्यमंत्री के रूप में मोहन यादव मिल गए. भोपाल में मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान के बाद भाजपा कार्यालय में खुशी देखी गई.  

भाजपा जिला कार्यालय में भाजपाईयों ने मोहन यादव को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाए जाने पर एकदूसरे का मुंह मीठा किया और जमकर आतिशबाजी की. भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा के एक कार्यकर्ता को आज मुख्यमंत्री बनाया गया है, जो साबित करता है कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है. उन्होने कहा कि निश्चित ही मुख्यमंत्री के रूप में मोहन यादव, एक कुशल और सफल मुख्यमंत्री साबित होंगे. मोहन यादव काफी समय से पार्टी से जुड़े है और बीते कार्यकाल में वह शिक्षा मंत्री रहे है, जिससे उन्हें कार्य का लंबा अनुभव है. लोकसभा चुनाव में इसका फायदा भाजपा को मिलेगा. भोपाल में मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद पूरे जिले में भाजपा में खुशी का माहौल है.


Web Title : BHOPAL: CELEBRATIONS ERUPT AT BJP OFFICE IN BHOPAL TO CELEBRATE MOHAN YADAVS ELEVATION AS CHIEF MINISTER