भारत के चांद पर इतिहास रचने की बालाघाट में मनाई गई खुशी

बालाघाट. 23 अगस्त को भारत ने इतिहास रच दिया. भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर अपने निर्धारित समय पर सफलापूर्वक लैंडिंग कर ली है. चांद पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है. वहीं, चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिग करने वाला भारत पहला देश बन गया है. इससे पहले सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन ही चांद की सतह तक पहुंच पाए थे. भारत की इस सफलता की खुशी में बालाघाट ने भी अपनी सहभागिता दिखाई. बुधवार 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की साफ्ट लैंडिंग कार्यक्रम का लाइव प्रसारण शहर के सभी स्कूलों में दिखाया गया. जैसे ही चंद्रयान-3 ने चांद पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की लोग खुशी से झूम उठे. हाथो में तिरंगा लिए ढोल की आवाज पर लोगों ने नाचकर अपनी खुशी का इजहार किया. शहर के कालीपुतली चौक में लगी एलईडी स्क्रीन में भारी संख्या में लोगों ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रोग्राम देखा. और जैसे ही चंद्रयान-3 ने लैडिंग की लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए भारत माता के जयघोष करते हुए इस इतिहास के साक्षी बने लोगो केो गले मिलकर बधाई दी. यही नहीं बल्कि चौक मंे दिपावली जैसा मंजर भी दिखाई दिया. खुशी के इस क्षण का उत्साह दिपावली की तरह आतिशबाजी कर मनाया गया.  

शहर के स्कूलो में भी चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैडिंग का लाईव प्रसारण किया गया. नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की गैलरी में छात्र-छात्राओं ने इस खास पल को देखा और सफल लैंडिंग होते ही वह भी शिक्षकों के साथ खुशी से झूमते नजर आए. उत्कृष्ट विद्यालय की गैलरी के अलावा आईटीरूम में भी सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गई थी. छात्रा उर्वशी और साक्षी सहारे ने कहा कि 14 जुलाई को भारत ने चंद्रयान-3 लांच किया था आज चंद्रमा पर इसकी सफल लैंडिंग हुई है. यह सभी देशवासियों के लिए गर्व करने वाला पल है. चंद्रयान-3 से चंद्रमा के अध्ययन में न सिर्फ सफलता मिलेगी बल्कि वहां जीवन की संभावनाओं को भी खोजने में मदद मिलेगी.


Web Title : INDIAS MOON HISTORY CELEBRATED IN BALAGHAT