कांग्रेस शक्ति संगठन के महिला संगठन की प्रदेश सचिव बनी शानु राय

बालाघाट. अखिल भारतीय कांग्रेस संगठन के अनुषांगिक संगठन कांग्रेस शक्ति संगठन के महिला संगठन में जिले की महिला कांग्रेस अघ्यक्ष शानु रॉय को प्रदेश सचिव बनाया गया है. कांग्रेस शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन. ए. मंसुरी ने उन्हें मनोनित किया है. जिनसे अपेक्षा की गई है कि वह कांग्रेस शक्ति संगठन और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को मजबूत करने और लोगांे को जोड़ने में अपनी भूमिका निभायेगी.

कांग्रेस शक्ति संगठन के महिला संगठन प्रदेश सचिव बनाये जाने पर शानु राय ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसका वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से पालन करेगी. जिले में संगठन से महिलाओ को जोड़ने के साथ ही महिलाओं के लिए काम किया जायेगा. ताकि महिलायें सशक्त बन सके. कांग्रेस शक्ति संगठन के महिला संगठन की प्रदेश सचिव बनाये जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष, विधायक, पूर्व विधायक, कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनायें प्रेषित की है.


Web Title : SHANU RAI APPOINTED STATE SECRETARY OF WOMENS ORGANISATION OF CONGRESS SHAKTI SANGATHAN