पूर्व मध्य रेल के दो महिला उप निरीक्षक पुलिस मेडल से सम्मानित

धनबाद : पूर्व मध्य रेल मुख्यालय में पदस्थापित महिला उप-निरीक्षक रवि रौशनी एवं धनबाद मंडल में पदस्थापित निधि दीक्षित को उनके अद्वितीय सेवा के लिए नई दिल्ली में निदेशक/एसपीजी द्वारा पुलिस (स्पेशल ड्यूटी) मेडल से सम्मानित किया गया है.

पूर्व मध्य रेल के रेलवे सुरक्षा बल के इन दोनों महिला उप-निरीक्षकों को  श्री रविन्द्र वर्मा, महानिरीक्षक-सह-मुख्य सुरक्षा आयुक्त द्वारा प्रोत्साहन एवं बधाई दी गयी.  

मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री रविन्द्र वर्मा ने कहा कि पूर्व मध्य रेल के लिए यह गर्व की बात है तथा यह सम्मान रेल सुरक्षा बल के अन्य कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा.

Web Title : TWO WOMEN SUB INSPECTOR POLICE MEDAL OF EAST CENTRAL RAILWAY AWARDED