धनबाद : पुरे कोयलांचल में कायस्थ समुदाय के इष्ट देवता भगवान चित्रगुप्त की पुजा हर्षोउल्लास से की गयी. माडा कॉलोनी में भागवान चित्रगुप्त की प्रतीमा स्थापित कर उनका आहवाहन किया गया. सभी चित्रांश बंधुओ ने पुष्पांजलि दी एवं महा आरती के बाद प्रसाद ग्रहण किया.कार्यक्रम के आयोजक दीपु सिन्हा ने बताया कि सभी कायस्थ चित्रगुप्त के ही वंशज माने जाते है और भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने की परंपरा वर्षो पुरानी है. यमराज के यहां भगवान चित्रगुप्त लेखा जोखा का काम देखते थे और इसलिए इस पूजा को कलम दवात की भी पूजा कहा जाता है.