कांगेस के कर्मठ कार्यकर्ता जीतु बर्वे को मिला सम्मान, पार्टी विरोधी कार्य में सौरभ को मिला निष्कासन

बालाघाट. कांग्रेस ने एक बार फिर संगठन में सक्रिय और कर्मठ युवा जीतु बर्वे को कांग्रेस सेवादल का कार्यवाहक जिला मुख्य संगठक नियुक्त किया है. गौरतलब हो कि इससे पूर्व भी जीतु बर्वे, कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक थे और लगातार जिले में कांग्रेस सेवादल संगठन के विस्तार और मजबूत करने में जुटे थे, लेकिन कांग्रेस नेताओं से परिचय का फायदा उठाकर, सौरभ लोधी, जीतु बर्वे को हटाकर स्वयं अध्यक्ष बन गए थे. जिसे जीतु बर्वे ने स्वीकार कर, कांग्रेस में कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहे.  लेकिन अति महत्वकांक्षी सौरभ लोधी का अहंकार कहे या फिर बड़ा नेता बनने की जल्दबाजी, हो रहे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ ना केवल नामांकन भरा था, बल्कि नामांकन वापसी के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी एक निजी चैनल से चर्चा के दौरान हमला किया था. हालांकि उन्होने नामांकन वापस ले लिया, लेकिन कांग्रेस सेवादल का जिला मुख्य संगठक होने के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ नामांकन भरने को पार्टी ने पार्टी विरोधी कार्य मानते हुए ना केवल कांग्रेस सेवादल मुख्य संगठक पद से पदमुक्त कर दिया है, बल्कि कांग्रेस सेवादल से भी निष्कासित कर दिया है.  

जिस आशय का 08 अप्रैल को मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल मुख्य संगठक योगेश यादव ने पत्र भी जारी किया है. वहीं जीतु बर्वे की कांग्रेस संगठन में कार्यकुशलता एवं सक्रियता को देखते हुए मुख्य संगठक योगेश यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई की स्वीकृति एवं अभा. कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी डॉ. सत्येन्द्र यादव की सहमति से कार्यवाहक जिला मुख्य संगठक नियुक्त किया गया है.  


Web Title : CONGRESS LEADER JITU BARVE GETS EXPULSION FOR ANTI PARTY WORK