सेवानिवृत कर्मचारियों को दी गयी विदाई

सोनपुर : सोनपुर रेल मंडल में सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों के सम्मान में मंडल रेल प्रबंधक सभागार में समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में सभी कर्मचारियों को समापक भुगतान के साथ-साथ एक  मेडल और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.  

इस अवसर पर सेवानिवृत्त होने वाले हैं रेल कर्मचारियों से मंडल रेल प्रबंधक अतुल्य सिन्हा ने कहा कि अवकाश ग्रहण सरकारी सेवा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. अवकाश ग्रहण करने के बाद भी हम सबको अपने जीवन में सक्रिय बने रहना है और समाज की सेवा के लिए काम करना है.  

उन्होंने अवकाश ग्रहण करने वाले सभी कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि मंडल कार्यालय में किसी भी प्रकार का काम होने पर उसकी समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाएगा. इस अवसर पर वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अशोक कुमार ने सभी कर्मचारियों को समापक भुगतान से प्राप्त राशि का उपयोग सही निवेश में करने की सलाह दी.

अवकाश प्राप्त करने वाले कुल 36 कर्मचारियों में सामान्य सेवानिवृत्ति के 31और असामान्य सेवानिवृत्ति के 05 कर्मचारी रहे. सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों में मुख्य रुप से रामजी राय, बसंत कुमार रजक, गोपाल प्रसाद सिंह, घनश्याम शाह, जवाहरलाल राम, उमेश चौधरी, राम कुमार, रामू सिंह, रामाश्रय सिंह, वीरेंद्र सिंह, विश्वनाथ प्रसाद सिंह, कपिल देव रावत, जगदेव राय,बाल्मीकि पासवान, नागेश्वर राम, सुरेश कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद  सिन्हा, महबूब आलम, भोला सिंह  अनिल कुमार ठाकुर, पछिया देवी, नंदन, चमन, देवेंद्र, सुधीर झा, हलीम, वीरेंद्र, वशिष्ट नारायण सिंह  इत्यादि रहे.  

इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक पी के सिन्हा, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक ए के पांडे, वरीय मंडल अभियंता संजय सिंह, सहायक वित्त प्रबंधक राहुल कुमार، मंडल कार्मिक अधिकारी एसके शर्मा, डीई एनएच एम रणधीर कुमार एवं कार्यक्रम का संचालन वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अशोक कुमार ने किया.


Web Title : FAREWELL TO RETIRED EMPLOYEES