भारतीय मजदूर संघ का श्रमिक संपर्क अभियान 01 से

बालाघाट. भारतीय मजदूर संघ कल 01 दिसंबर से 15 दिसंबर तक श्रमिक संपर्क अभियान चलाएगा. जिसकी जानकारी भारतीय मजदूर संघ जिलाध्यक्ष योगेश यादव और मंत्री मनोज सोहागपुरे ने देते हुए बताया कि भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्देश पर 1 से 15 दिसंबर तक चलने वाले श्रमिक संपर्क अभियान के तहत 1 दिसंबर को मुख्यालय में रैली निकाली जाएगी. जो काली पुतली चौक स्थित हनुमान मंदिर से प्रातः 10 बजे शहर में निकाली जाएगी. जिसके बाद हर ब्लॉक स्तर पर मजदूरों से संपर्क किया जाएगा. साथ ही मजदूरों को भारतीय मजदूर संघ की 70 वर्ष की कार्यशैली की जानकारी दी जाएगी. जिसमें भारतीय मजदूर संघ की स्थापना और उसके उद्देश्यों से परिचित कराया जाएगा. चूंकि यह एक गैर राजनीतिक और केवल मजदूरों का संगठन है, जिसमें श्रमिक संपर्क अभियान के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा मजदूरों तक संघ के कार्यो और उसकी गतिविधियों को पहुंचाया जाएगा.


Web Title : BHARATIYA MAZDOOR SANGH SHRAMIK SAMPARK ABHIYAN FROM 01