परसवाड़ा में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सम्मेलन का आयोजन, कांग्रेस की सरकार बनाने का लिया संकल्प

बालाघाट. परसवाड़ा विधानसभा मुख्यालय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया.   जिसमे अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ एवं कांग्रेस पार्टी के सभी विंगो के लामता,समनापुर, उकवा, परसवाडा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.  कार्यकर्ता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश विधानसभा पूर्व उपाध्यक्ष एवं विधायक सुश्री हीना कावरे, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष उदयसिंह नगपुरे, लघु वनोपज संघ के जिला अध्यक्ष अशोक मंडलेकर, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष शेषराम राहंगडाले,  जनपद पंचायत पूर्व अध्यक्ष सुशीला सरोते, परसवाड़ा सरपंच गायत्री कुमरे,  जनपद सदस्य रम्मू धानेश्वर, गणेश राहंगडाले, बारेलाल उइके, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. जावेद सिद्दीकी एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष एजाज खान उपस्थित थे.

इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश की 50 प्रतिशत की कमीशन की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने और प्रदेश में कमलनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया. इस अवसर पर लामता, समनापुर, परसवाडा, चांगोटोला के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मुख्या अथितियो के हस्ते नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए. साथ ही लामता, परसवाडा में दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान अर्जित करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुश्री हीना कावरे ने कहा कि प्रदेश इस बार हमें कांग्रेस की सरकार बननी है, जिसमें आप सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि अब हमारे पास बैठने का नहीं बल्कि दौड़ने का समय है.  कांग्रेस उपाध्यक्ष शेषराम राहंगडाले ने कहा कि प्रदेश में यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो किसानो की रबी की फसल को भी समर्थन मूल्य में खरीदा जायेगा. यही नहीं बल्कि किसानों का कर्जा माफ, महिलाओं को नारी सम्मान योजना, 5 सौ रूपये में गैस और कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की जायेगी. इन्हीं सब को लेकर हमें आम जनता के बीच जाना है.


Web Title : CONGRESS PLEDGES TO FORM GOVERNMENT IN PARASWARA