मलाजखंड में 13 भाजपा, 8 कांग्रेस और 3 निर्दलीय

बालाघाट. मलाजखंड नगरपालिका के परिणाम लगभग घोषित हो चुके है. अब तक की मिली जानकारी अनुसार मलाजखंड नगरपालिका में आगे चल रही कांग्रेस को पछाड़कर भाजपा आगे बढ़ गई है. जिसमें 13 वार्डो में भाजपा, 8 वार्डो में कांग्रेस और 3 वार्डो में निर्दलीय प्रत्याशियो ने जीत दर्ज की है. हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है.

एक जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 01 में भाजपा, वार्ड क्रमांक 02 निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 03 में भाजपा, 04 में कांग्रेस, 05 में भाजपा, 06 में कांग्रेस, 07 में भाजपा, 08 में भाजपा, 09 में भाजपा, 10 में निर्दलीय, 11 में कांग्रेस, 12 में भाजपा, 13 में निर्दलीय, 14 में भाजपा, 15 में भाजपा, 16 में कांग्रेस, 17 में भाजपा, 18 में भाजपा, 19 में कांग्रेस, 20 में कांग्रेस, 21 में कांग्रेस, 22 में भाजपा, 23 में भाजपा और 24 में कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है.  


Web Title : IN MALAJKHAND, 13 BJP, 8 CONGRESS AND 3 INDEPENDENTS