अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने सरकार से मांगा केन्द्र के समान महंगाई भत्ता, 15 को सौंपेगा ज्ञापन

बालाघाट. केन्द्र सरकार के समान प्रदेश के अधिकारी, कर्मचारियों और पेंशनरों को 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिए जाने की मांग अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने उठाई है. मोर्चा जिलाध्यक्ष सजल मस्की ने बताया कि इस मामले में आगामी 15 मार्च को जिले का अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा, मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपेगा.  

उन्होंने बताया कि प्रदेश का अधिकारी, कर्मचारी सरकार के साथ है लेकिन केन्द्र सरकार के कर्मचारियो को महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत मिलने पर प्रदेश का अधिकारी, कर्मचारी भी चाहता है कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश के अधिकारी, कर्मचारियों को 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता देकर राहत प्रदान करें. बावजूद इसके यदि सरकार प्रदेश के अधिकारी, कर्मचारियो को केन्द्र के समान महंगाई भत्ता नहीं देती है तो अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का विरोध जारी रहेगा.

15 मार्च को कलेक्ट्रेट कार्यालय में दोपहर 02 बजे अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के ज्ञापन कार्यक्रम में जिले के अधिकारी, कर्मचारियों से उपस्थिति की अपील जिलाध्यक्ष सजल मस्की, गिरधारी भगत, राकेश वर्मा, संतोष प्रधान, संतोष मसखरे, फातिमा खान, बी. एल. चौधरी, बी. एल. राणा, रतनलाल बिरनवार, संतलाल सहारे, अरूण बिरनवार सहित अन्य पदाधिकारियों ने की है.


Web Title : OFFICERS, EMPLOYEES JOINT FRONT DEMANDS DEARNESS ALLOWANCE AT PAR WITH CENTRE, WILL SUBMIT MEMORANDUM TO 15