अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे कर्मी

बालाघाट. मध्यप्रदेश अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आव्हान पर संयुक्त मोर्चा जिला इकाई के नेतृत्व में अपनी 3 सूत्रीय मांगे वेतन वृद्वि का लाभ, पदोन्नति और महंगाई भत्ता की मांगो को लेकर चरणबद्व आंदोलन किये जा रहे है. जिसके चलते जहां गत दिनों संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया था, वहीं शासन में मंत्री और सत्ता एवं विपक्ष के जनप्रतिनिधियों को भी ज्ञापन सौंपकर प्रदेश के अधिकारी, कर्मचारियों की मांगो के निराकरण की मांग की गई थी. संयुक्त मोर्चा द्वारा चरणबद्व आंदोलन के तहत आज 29 जुलाई को संयुक्त मोर्चा से जुड़े लगभग डेढ़ दर्जन अधिकारी, कर्मचारी संघ, मांगो के समर्थन में सामूहिक अवकाश आंदोलन में रहेंगे.  

उक्ताशय की जानकारी देते हुए संयुक्त मोर्चा जिलाध्यक्ष सजल मस्की ने बताया कि प्रदेश में अलग-अलग अधिकारी, कर्मचारी संगठनों को एकमंच पर संयुक्त मोर्चा के बैनर तले एकजुट कर सरकार से तीन सूत्रीय मांगो को लेकर चरणबद्व आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन सरकार, संयुक्त मोर्चा के ज्ञापन और अनुरोध को स्वीकार नहीं कर मांगो को लेकर कोई विचार नहीं कर रही है. जिसके चलते आज 29 जुलाई को प्रदेश सहित पूरे जिले में संयुक्त मोर्चा से जुड़े सभी अधिकारी, कर्मचारी संगठन, सामूहिक अवकाश लेकर सरकार का विरोध करेंगे और सरकार को एक बार फिर अपनी मांगो से अवगत करायेंगे.

उन्होंने बताया कि इस संयुक्त मोर्चा में मध्यप्रदेश पटवारी संघ, अपाक्स संघ, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, शिक्षक कांग्रेस, शासकीय अध्यापक संघ, लघुवेतन कर्मचारी संघ, पुरानी पेंशन बहाली संघ, राजस्व कर्मचारी संघ, समग्र शिक्षक संघ, तकनीकि कर्मचारी संघ, शासकीय वाहन चालक संघ, पंचायत सचिव संघ, कर्मचारी कांग्रेस, उन्नतशील अनुकंपा नियुक्ति शा. कर्मचारी कल्याण संघ, वन कर्मचारी संघ, लोक निर्माण विभाग कर्मचारी संघ, प्राथमिक शा. शिक्षक संघ सहित अन्य संघ शामिल है, जिससे जुड़े अधिकारी, कर्मचारी संघ आज 29 जुलाई को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे.  

आज मांगो के समर्थन में संयुक्त मोर्चा द्वारा किये जा रहे सामूहिक अवकाश आंदोलन में जिले के अधिकारी, कर्मचारी साथियों से एकजुटता की अपील सभी संगठनांे के जिलाध्यक्ष गिरधारी भगत, उमेश पंचेश्वर, संतलाल सहारे, राकेश वर्मा, रितेश गेडाम, संतोष प्रधान, बी. के. पटेल, मुकेश उईके, एस. डी. पटले, जगदीश मेश्राम, आनंद कुमार मोटघरे, भजन वल्के, देवेन्द्र पटले, तपेश ब्रम्हें, देवेन्द्र पांडे, संतोष मसकरे, टी. एल. भालेकर सहित अन्य संघ जिलाध्यक्षों ने की है.


Web Title : OFFICIALS, EMPLOYEES TO BE ON MASS LEAVE TODAY ON UNITED FRONT CHALLENGE