मोती तालाब में फहराया गया 80 फीट उंचा तिरंगा झंडा

बालाघाट. 26 जनवरी को मध्यप्रदेश शासन के खनिज साधन मंत्री प्रदीप जायसवाल ने बालाघाट के मोती तालाब के किनारे डेयरी के पास 80 फीट उंचा तिरंगा झंडा फहराया. 80 फीट की उंचाई पर हमेशा लहराने वाला यह विशाला तिरंगा झंडा बालाघाट को एक नई पहचान देगा. ध्वजारोहण के साथ ही 80 फीट की उंचाई पर लहराने वाला 21 फीट लंबाई एवं 14 फीट चौड़ाई का तिरंगा झंडा एक आकर्षण का केन्द्र बन गया है.  

मोती तालाब में इस विशाला तिरंगे झंडे के ध्वजारोहण के अवसर पर कलेक्टर दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रजनी सिंह, अपर कलेक्टर शिव गोविंद मरकाम, सहायक कलेक्टर अक्षय तेम्रावाल, नगर पालिका वारासिवनी की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती स्मिता जायसवाल, अजय मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मेघा किशोर बिसेन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक मरार, भोजेश पटले, अन्य गणमान्य नागरिक, शासकीय अधिकारी, नगर पालिका के पार्षद एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे.


Web Title : 80 FEET HIGH TRICOLOR FLAG HOISTED IN MOTI POND