भारतीय मजदूर संघ का बड़ा आंदोलन आज, 36 श्रमिक संगठन रहेंगे हड़ताल में, शहर में जगह-जगह हो सकते है जाम जैसे हालत

बालाघाट. प्रदेश सरकार पर वचन नहीं पालने करने का आरोप लगाते हुए भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व और आव्हान पर आज 33 श्रमिक संगठन हड़ताल पर रहेंगे. जिससे जिले की सभी प्रशासनिक विभागों पर इसका असर पड़ेगा. भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि इस आंदोलन में पूरे जिले के 33 श्रमिक संगठन साथ होंगे. चुनाव से पूर्व किये गये सरकार के वादे को याद दिलाने आज श्रमिक संगठनों के लगभग 50 हजार श्रमिक एक दिवसण्ीय हड़ताल पर रहेंगे. उम्मीद जताई जा रही है कि बालाघाट के आंदोलन में 5 हजार से ज्यादा श्रमिक शामिल होंगे.  

भारतीय मजदूर संघ ने इसे जंगी आंदोलन का नाम दिया है, जिसके तहत बस स्टैंड में धरना प्रदर्शन के बाद नगर में रैली निकाली जायेगी. जो जहां से गुजरेगी वहां जाम जैसी स्थिति पैदा होगी, इसके अलावा भारतीय मजदूर संघ ने रैली के दौरान पड़ने वाले सभी शासकीय विभागों का घेराव किये जाने की चेतावनी भी दी है.  

    भारतीय मजदूर संघ के आव्हान पर आज 5 मार्च को संघ से जुड़े सभी 36 श्रमिक संगठनों की प्रांतीय मांगो तथा स्थानीय मांगो को लेकर 1 दिवसीय सामूहिक हड़ताल, धरना-प्रदर्शन, रैली तथा जेल भरो आंदोलन किया जायेगा. जिले में भारतीय मजदूर संघ के अनुसार 5 मार्च को 36 श्रमिक संगठनों के लगभग 50000 श्रमिक सामूहिक हड़ताल पर रहकर वर्तमान सरकार को चुनाव पूर्व अपने वादे को याद दिलाने हड़ताल पर रहेंगे तथा जंगी धरना-प्रदर्शन करते हुए रैली निकालकर मध्यप्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन सौपेंगे. भारतीय मजदूर संघ ने ज्ञापन की मांगो पर सरकार द्वारा ध्यान नहीं दिये जाने पर अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है.

मिली जानकारी अनुसार भारतीय मजदूर संघ से जुड़े आशा कार्यकर्ताओं, स्व समूह की रसोईयों, वन सुरक्षा श्रमिक, वन नर्सरी श्रमिक, नगरपालिका, नगरपरिषद के स्थाई तथा दैनिक वेतन भोगी, ग्रामीण पंचायत के कर्मचारियों, छात्रावास के अंशकालिक श्रमिक, प्रेरक शिक्षक, विद्यायल तथा महाविधालय के अंशकालिक तथा जनभागीदारी के श्रमिक, बिजली कर्मचारियों, हमालों, ठेका श्रमिक, ट्राइसेम हैंडपंप मेकेनिक, मेट श्रमिक, वेयरहाउस श्रमिक, लोक निर्माण, सिंचाई, पी एच ई, नर्सरी, रेशम तथा केंद्रीय रेशम बोर्ड के श्रमिक, अतिथि शिक्षकों, संविदा अधिकारी कर्मचारियों, कम्प्यूटर आपरेटर, वैनगंगा क्लब,रोजगार सहायक, पंचायत सचिव, सहायक सचिव, मनरेगा के कर्मचारियों, सभी विभागों के दैनिक वेतन भोगी, भृत्य, कार्यभारित कर्मचारी, तकनीकी कर्मचारी आज 1 दिवसीय सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे.

भारतीय मजदूर संघ ने श्रमिक संगठनों के सहयोग से किये गये आंदोलन के माध्यम से सरकार के समक्ष वचनपत्र के अनुसार सभी वर्गों को सरकारी कर्मचारी घोषित किये जाने, न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, बीमा का लाभ दिये जाने की मांगो को प्रमुखता से पूरा करने की मांग की जायेगी.  

      भारतीय मजदूर संघ जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ने भारतीय मजदूर संघ से जुड़े सभी संबंधित संगठनों के ज्यादा से ज्यादा मजदूर, कर्मचारी साथियों से आज 5 मार्च को 1 दिवसीय सामूहिक हड़ताल में शामिल होकर अपनी एकता का परिचय देने की अपील की गई है.   भारतीय मजदूर संघ जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ने बताया कि आज 5 मार्च को बस स्टैंड में 11 बजे से धरना प्रदर्शन आयोजित किया जायेगा. जिसके बाद रैली शहर के प्रमुख मार्गों से निकलकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी, जहां कलेक्टर कार्यालय का घेराव और जेल भरो आंदोलन किया जायेगा.  

Web Title : INDIAN TRADE UNIONS BIG MOVEMENT TODAY, 36 TRADE UNIONS TO REMAIN IN STRIKE, CITY MAY BE IN PLACE LIKE JAM LIKE JAM .