मध्यप्रदेश अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन,महंगाई भत्ता, वेतनवृद्धि एवं पदोन्नति की मांग

बालाघाट. प्रदेश के शासकीय अधिकारी, कर्मचारियों के 20 संगठनों के संयुक्त मोर्चा प्रदेश संगठन के आव्हान पर प्रदेश के सभी जिलो में जिला संयुक्त मोर्चा इकाई द्वारा मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम जिला प्रशासन को तीन सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा गया. जिले में 20 जुलाई को संयुक्त मोर्चा जिलाध्यक्ष सजल मस्की के नेतृत्व में जिला मुख्यालय में कलेक्टर दीपक आर्य को ज्ञापन सौंपा गया.  

इस दौरान संयुक्त मोर्चा संरक्षक गिरधारी भगत, लघु वेतन कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष संतोष प्रधान, शिक्षक कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश वर्मा, पुरानी पेंशन बहाली संघ जिलाध्यक्ष बी. के. पटेल, स्वास्थ्य कर्मचारी जिलाध्यक्ष संतलाल सहारे, अपाक्स जिलाध्यक्ष उमेश पंचेश्वर, शा. अध्यापक संघ जिलाध्यक्ष रितेश गेडाम, पंचायत सचिव संगठन जिलाध्यक्ष भजन वलके, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष टी. एल. भालेकर, वाहन चालक संघ जिलाध्यक्ष आनंद कुमार मोटघरे सहित अन्य कर्मचारी संगठन पदाधिकारी उपस्थित थे.  

संयुक्त मोर्चा जिलाध्यक्ष सजल मस्की ने बताया कि विगत लंबे समय से प्रदेश के शासकीय विभागो में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी महंगाई भत्ता, वेतनवृद्धि और पदोन्नति की मांग को लेकर अनवरत रूप से सरकार का ध्यानाकर्षण विभिन्न माध्यमों से करवा रहे है लेकिन सरकार शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों की मांगो को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है. पूरे प्रदेश में विभिन्न संगठनों के माध्यम से अलग-अलग तरीके से आवाज उठाई जा रही थी लेकिन पहली बार अब संगठनो ने संयुक्त होकर संयुक्त मोर्चा के माध्यम से अपनी आवाज मांगो के समर्थन में बुलंद की है, फिर भी यदि सरकार मांगो को लेकर विचार नहीं करती है या कोई सकारात्मक पहल नहीं करती है तो आगामी 29 जुलाई को सभी शासकीय विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर चले जायंेगंे. उन्होंने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से महंगाई भत्ता, वेतनवृद्धि एवं पदोन्नति की मांग सरकार से की गई है.

ज्ञापन सौंपने के दौरान मुकेश उईके, जगदीश मेश्राम, देवेन्द्र पांडे, मनोज दास, फातिमा खान, सुरेश शिववंशी, राजेश माने, प्रवीण ढोक, बलराम नागेश्वर, सुभाष वाहने, देवेन्द्र बिसेन, योगेश लिल्हारे, अजय सिंह जंगी, महेश कटरे, देवेन्द्र बिसेन, जितेन्द्र नेवारे, संतोष मसखरे, ओंमकार गेडाम, देवेन्द्र पटले सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी साथी उपस्थित थे.  

Web Title : MADHYA PRADESH OFFICERS, EMPLOYEES UNITED FRONT SUBMIT MEMORANDUM, DEMAND FOR DEARNESS ALLOWANCE, INCREMENT AND PROMOTION