सपा आज 9 अगस्त क्रांति दिवस को निकालेगा तिरंगा मार्च

बालाघाट. 80 वर्ष पूर्व 9 अगस्त 1942 को क्रांति दिवस पर, अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की याद में पूर्व सांसद कंकर मुंजारे की अगुवाई में तिरंगा मार्च डॉ. राममनोहर लोहिया चौक से प्रातः10 बजे प्रारंभ किया जायेगा. उक्ताशय की जानकारी देते हुए सपा जिलाध्यक्ष महेश सहारे ने बताया कि हनुमान चौक क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद एवं महात्मा गॉंधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण  कर मेन रोड से होकर नेताजी सुभाष चंद्रबोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात शहीद भगतसिंह चौक होते हुए रानी अवंतीबाई चौक पहुंचकर रानी अवंतीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा. तत्पश्चात शहीद भगत सिंह शासकीय अस्पताल पहुंचकर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीद भगत सिंह चौक नगर पालिका चौक पर आम सभा की जायेगी.


Web Title : SP TO TAKE OUT TIRANGA MARCH TODAY ON AUGUST 9 REVOLUTION DAY