दो दिवसीय राष्ट्रीय लोधी, लोधा, लोध प्रतिभा सम्मान समारोह एवं अखिल भारतीय लोधी, लोधा अधिकारी, कर्मचारी संघ का राष्ट्रीय अधिवेशन 22 से

बालाघाट. चौथा राष्ट्रीय लोधी, लोधा, लोध प्रतिभा सम्मान समारोह एवं अखिल भारतीय लोधी, लोधा अधिकारी, कर्मचारी संघ का राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्रम का दो दिवसीय आयोजन 22 एवं 23 जून को किया गया. आयोजक अखिल भारतीय लोधी, लोधा अधिकारी, कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बी. एल. लिल्हारे ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 जून को भोपाल के श्यामला हिल्स में स्थित स्टेट म्यूजियम आदिवासी संग्रहालय में सायंकाल 4 बजे से संगछन परिचर्चा और सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. वहीं 23 जून को भोपाल के होशंगाबाद रोड पर स्थित ज्ञान-विज्ञान भवन, बरकतउल्ला वि. वि. कैंपस में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं अधिकारी, कर्मचारी संघ का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया. जिस दिन प्रातः 8 बजे 18 वर्ष तक के छात्र, छात्राओं के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, प्रातः 9 बजे 10 वीं एवं 12 वीं में उच्चतम अंक और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का पंजीयन, प्रातः 9. 30 बजे प्रतिभाओं का सम्मान और दोपहर 1. 30 बजे अखिल भारतीय लोधी, लोधा अधिकारी, कर्मचारी संघ का राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया है.  

अखिल भारतीय लोधी, लोधा अधिकारी, कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बी. एल. लिल्हारे ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय लोधी, लोधा अधिकारी, कर्मचारी संघ के अलावा प्रगतिशील लोधी, लोधा राजपूत क्षत्रिय वरिष्ठ, महिला एवं युवा संगठन, लोधी, लोधा, लोध सामाजिक कल्याण संगठन और लोधेश्वर कर्मचारी संरक्षण एवं सांस्कृतिक कल्याण समिति द्वारा आयोजित किया गया है. जिसमें जिले के प्रतिभाशाली छात्र, छात्राओं के अलावा अखिल भारतीय लोधी, लोधा अधिकारी, कर्मचारी संघ से जुड़े पदाधिकारी, सदस्यों और सामाजिक लोगों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थिति की अपील अखिल भारतीय लोधी, लोधा अधिकारी, कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष बी. एल. लिल्हारे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गा सौलखे, उपाध्यक्ष सोहन उरोड़े सहित सभी पदाधिकारियों ने की है.

Web Title : TWO DAY NATIONAL LODHI, LODHA, LODH TALENT HONOR CEREMONY AND ALL INDIA LODHI, LODHA OFFICERS, EMPLOYEES UNION NATIONAL SESSION FROM 22ND