भारत जोड़ो यात्रा पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बोला हमला, प्रदेश में राहुल गांधी आये या कोई और यहां झूठ, छलकपट की राजनीति नहीं चलती-शर्मा

बालाघाट. सिवनी में भाजयुमो के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के साथ शामिल होने के बाद सायंकाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व्ही. डी. शर्मा बालाघाट पहुंचे. यहां भाजपा द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश भटेरे, आयुष मंत्री रामकिशोर कावरे, आयोग अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से संक्षिप्त चर्चा करते हुए कहा कि वह बालाघाट दौरे पर आये है, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाते दौरे पर संगठन के काम के सुदृढ़ीकरण और काम का विस्तार. बालाघाट में भाजपा का का कार्यकर्ता जनजातीय क्षेत्र में मेहनत करते हुए भाजपा का परचम लहरा है. मध्यप्रदेश के अंदर चाहे राहुल गांधी जी आये या कोई और, यहां झूठ, छलकपट की राजनीति नहीं चलती.


Web Title : BJP STATE PRESIDENT ATTACKS ON BHARAT JODO YATRA, RAHUL GANDHI CAME TO THE STATE OR ANYONE ELSE HERE, THERE IS NO POLITICS OF LIES, DECEIT SHARMA