सीएम मनोहर लाल खट्टर का महिला कांग्रेस ने फूंका पुतला

बालाघाट. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के सोनिया गांधी को लेकर विवादित बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है, महिला कांग्रेस ने हरियाणा में हरियाणा के विधानसभा चुनाव कल हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर द्वारा सोनिया गांधी को लेकर विवादित बयान पर उनका पुतला फूंका और उन्हें पट से हटाये जाने की मांग की. महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहनाज खान के नेतृत्व में किये गये विरोध प्रदर्शन में महिला नेत्री श्रीमती अंजु जायसवाल, संगठन मंत्री उषा मिश्रा, मालती कन्नौजिया, दिशा सोनी, रिजवाना, मलका खान, हिना बेगम, शबा सहित अन्य महिलायें मौजूद थी.  

महिला कांग्रेस द्वारा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्र द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री सोनियागांधी के खिलाफ दिये गये विवादित बयान को लेकर ने आज विरोध दर्ज किया और दिये गये बयान पर माफी मांगने एवं पद से हटाये जाने की मांग की. महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहनाज खान ने कहा कि बड़े पदो पर बैठे भाजपा नेता अपनी मर्यादा त्यागकर बदजुबानी कर रहे है, ऐसे ही हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सोनिया गांधी को लेकर विवादित बयान दिया, जिससे पता चलता है कि भाजपा में महिलाओ के प्रति कैसी सोच है. जिसकी महिला कांग्रेस ने निंदा करते हुए विरोध स्वरूप महिलाओं के साथ उनका पुतला दहन किया.


Web Title : CM MANOHAR LAL KHATTARS WOMENS CONGRESS BLOWS EFFIGY