कल मनाया जायेगा कुर्बानी का पर्व ईदुल अजहा,मस्जिद और घरो में अदा की जायेगी ईद की नमाज

बालाघाट. कल 21 जुलाई को जिले में कुर्बानी का पर्व ईदुल अजहा बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया जायेगा. ईद की नमाज शहर की मस्जिदों में कोविड-19़ को लेकर जारी की गई गाईडलाईन के अनुसार अदा की जायेगीह. ईद की नमाज शहर एवं जिले की मस्जिदो में स्थानीय ईमामों द्वारा अदा कराई जायेगी. वहीं घर पर भी ईद की नमाज अदा की जायेगी.

ईदुल अजहा पर्व का धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व है. इस पर्व को लेकर धार्मिक ग्रंथो के अनुसार अल्लाह की तरफ से हजरत नबी इब्राहिम को अपने सबसे कीमती चिज अल्लाह की राह में कुर्बान करने का निर्देश मिला. जिसको लेकर उन्होंने अपनी सारी बहुमूल्य चिजे, अल्लाह की राह में कुर्बान कर दी. तब भी उनकी कुर्बानी अल्लाह की राह में कुबुल नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने अपने सबसे कीमती और हरदिल अजीज पुत्र को अल्लाह की राह में कुर्बान करना चाहा, लेकिन ऐनवक्त पर अल्लाह की तरफ से उनके बेटे की कुर्बानी के स्थान पर दुम्बा आ गया. तब से हजरत नबी इब्राहिम और हजरत नबी इस्माईल की याद में ईदुल अजहा पर्व पर मुस्लिम धर्मावलंबी कुर्बानी देते है.


Web Title : EID PRAYERS TO BE CELEBRATED TOMORROW AT IDUL AZHA, MASJID AND GHARS