गुडडा भैया की माताश्री स्व. रन्नोदेवी जायसवाल को भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य दलो के नेताओ ने दी भावभीनी श्रद्वाजंलि

वारासिवनी. खनिज विकास निगम अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल विधायक की माताश्री स्व. रन्नोदेवी जायसवाल के त्र्रयोदशी कार्यक्रम में भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य दलो के जिले एवं प्रदेश के नेताओ ने वारासिवनी आकर अपनी भावभीनी श्रद्वाजंलि अर्पित कर उनके कार्यो को याद किया.  

स्थानीय गायत्री मंदिर लॉन में प्रातः समय से ही पुष्पांजलि अर्पित करने अनेक संगठन के लोग, गणमान्य नागरिक, अधिकारीगण भी पहुंचे थे.  

दिवंगत श्रीमती रन्नोदेवी जायसवाल को पूर्व सांसद बोधसिंह भगत, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह मसानी, विधायक हिना कावरे, विधायक तामलाल सहारे, पूर्व विधायक अशोक सिंह सरसवार, कांग्रेसी नेता भीम फुलसंुगे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मधु शूक्ला, जनपद पंचायत खैरलांजी की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती आशू बघेले, भाजपा नेता किशोर अमूले, आनंद शर्मा, लालबर्रा सरपंच अनीश खान आदि ने उपस्थित होकर भावभीनी श्रद्वाजंलि अर्पित की.  

इसी तरह व्यापारी संघ के अध्यक्ष जुगलकिशोर खंडेलवाल, पूर्व नपा अध्यक्ष सुमेरचंद जैन, पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष लखी रामचंदानी, डॉ. नीरज अरोरा, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष चिंतामन नगपुरे, फेकनलाल डोहरे, राजकुमार बहेटवार पत्रकार आनंद ताम्रकार, लक्ष्मण दूल्हानी, विजय सुराना, सराफा व्यवसायी किशोर सोनी, कोष्टी समाज के अध्यक्ष मनीष हेडाउ, अनिल खंडेलवाल सहित नगर पालिका के अधिंकाश पार्षदो ने भी अपनी पुश्पाजंलि अर्पित की.

गौरतलब है कि स्वर्गीय रन्नोदेवी जायसवाल का विवाह सन 1958 मे जमूना प्रसाद जायसवाल एवं श्रीमती गंगा देवी जायसवाल के पुत्र अमृतलाल जायसवाल के साथ हुआ था. अमृतलाल जायसवाल पूर्व मे शिक्षक रहे है. प्रयाग में ही मां गंगा की गोद में ही शुरूवाती जीवन व्यतीत हुआ. पश्चात गंगा तट से बैनगंगा तट पर बसे वारासिवनी को कर्मभूमी बनाने आये तो यही के स्थायी निवासी हो गये. लालाजी का जीवन साथी बनकर श्रीमती रन्नोदेवी जायसवाल ने कंधे से कंधा मिलाकर प्रत्येक सामाजिक कार्य में अपनी करूणामयी भूमिका का निर्वहन किया.


Web Title : GUDDA BHAIYAS MOTHER. RANNODEVI JAISWAL WAS GIVEN EMOTIONAL TRIBUTES BY LEADERS OF BJP, CONGRESS AND OTHER PARTIES