अबुल कलाम आजाद की जयंती पर अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया अस्तपाल में फल वितरण

बालाघाट. भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रफत वारसी के निर्देशानुसार एवं जबलपुर संभाग प्रभारी रोजीना कुरैशी के मार्गदर्शन में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा जिला चिकित्सालय में फल वितरण किया गया. इसके साथ ही वार्डस्तर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया.  

इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष यासीन खान, वक्फ बोर्ड जिलाध्यक्ष अनीश मेमन, आदिल खान, शकील मंसुरी, तुर्राब खान, अरशद शेख, करीम खान, शाहीद शेख, जोहेब खान, अब्दुल्लाह खान, अब्दुल वकील खान, एजाज खान, फैजान खान, नसीम खान, इमरान शेख सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष अनीश मेमन ने बताया कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रफत वारसी के दिशा निर्देश पर देश को आजाद करने में भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और देश के प्रथम शिक्षामंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर वार्डो में संगोष्ठी आयोजित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया और जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य के लिए दुआ की गई.


Web Title : MINORITY FRONT DISTRIBUTES FRUITS IN HOSPITAL ON ABUL KALAM AZADS BIRTH ANNIVERSARY