ग्रामीण महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी एवं ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा

बालाघाट. प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल की अनुशंसा और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वेश्वर भगत एवं सभी विधायकांे की सहमति से महिला कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्रीमती रचना लिल्हारे ने कार्यकारिणी में संरक्षक मंडल, पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ ही ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की है.  ग्रामीण महिला कांग्रेस की जंबो कार्यकारिणी में 6 संरक्षक मंडल, 10 उपाध्यक्ष, 11 महामंत्री, 5 सहसचिव, 15 ब्लॉक अध्यक्ष एवं 11 कार्यकारिणी सदस्य बनाये गये है.

महिला कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्रीमती रचना लिल्हारे ने बताया कि ग्रामीण महिला कांग्रेस कार्यकारिणी के संरक्षक मंडल में केशर बिसेन, अंजु जायसवाल, दुर्गा कसार, नेहा सिंह, लक्ष्मी वघाड़े, विनिता सोनी, उपाध्यक्ष भुमेश्वरी लिल्हारे, वहीदा खान, गायत्री पटले, मिथलेश गुप्ता, प्रभा वरकड़े, शिमला मड़ावी, चंद्रकांता हिरवाने, राजश्री संजय वानखेड़े, धानेश्वरी मरावी, मीना ओंमकार पांचे, महामंत्री हेमलता चंदेल, सरिता नागफासे, देवेश्वरी कोसेर, भुमेश्वरी सोनगढ़े, हेमेश्वरी पटले, कल्याणी गीतेश पांचे, दीक्षा राहंगडाले, चंद्रकला बलदेव हिवारे, रंजीता कठौते, ध्रुववंती धुर्वे, रेखा वर्के, महासचिव रेखा बलदेव, सुनीता यादव, रूखमा लिल्हारे, अफसाना अंसारी मैना पांचे एवं कार्यकारिणी सदस्य रंजना पुषाम, धनवंता भगत, इंद्रानी वरकड़े, निर्मला डेकाटे, माया गोंडाने, जनपद सदस्य धनवंता उइके, हेमलता डहरवाल, संतोषी गोस्वामी, तामेश्वरी, प्रमिला कटरे एवं रामेश्वरी कटरे को मनोनित किया गया है.

वहीं ब्लॉक अध्यक्ष में बालाघाट ग्रामीण अध्यक्ष शकुंतला कटरे, खैरलांजी ब्लॉक अध्यक्षा खिलेश्वरी बिसेन, कटंगी ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता सोनवाने, तिरोड़ी ब्लॉक अध्यक्ष ज्योति सूर्यवंशी, लालबर्रा ब्लॉक अध्यक्ष संदेह बुद्धसिह सैयाम, बैहर ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश्वरी बिसेन, बिरसा ब्लॉक अध्यक्ष मथुराबाई मरकाम, परसवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष सुशीला सरोते, चांगोटोला ब्लॉक अध्यक्ष शांतिबाई गेवरीकर, लांजी ब्लॉक अध्यक्ष मनीषा धारणे, बहेला ब्लॉक अध्यक्ष किरण खोंगल, लांजी नगर अध्यक्ष ममता दुबे, भरवेली ब्लॉक अध्यक्ष संध्या बावने, डोंगरमाली ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमलता संतोष ठकरेले एवं किरनापुर ब्लॉक अध्यक्ष कंचना बहेकर को नियुक्त किया गया है. महिला ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमती रचना लिल्हारे ने सभी ब्लॉक अध्यक्षो को निर्देशित किया है कि जल्द से जल्द वह अपनी कार्यकारिणी का गठन करें, जिसके बाद एक बड़ी बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में आहूत की जायेगी.  


Web Title : ANNOUNCEMENT OF EXECUTIVE AND BLOCK PRESIDENTS OF RURAL MAHILA CONGRESS