सर्व राजस्थानी महिला मंडल का सावन तीज महोत्सव: सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान का आयोजन

बालाघाट. जिले की युवा पीढ़ी को राजस्थानी परंपरा और संस्कृति से जोड़ने और परिचित कराने की मंशा से जिले में सर्व राजस्थानी महिला मंडल सकारात्मक भूमिका निभा रहा है. इसी कड़ी में सर्व राजस्थानी महिला मंडल द्वारा नगर के एक निजी लॉन में सावन तीज महोत्सव का आयोजन किया गया. सर्व राजस्थानी महिला मंडल सचिव श्रीमती ज्योति शर्मा ने बताया कि राजस्थानी महिलाओं के तीज त्यौहार सावन के मौसम से ही शुरू होते हैं.  राजस्थान में मान्यता है कि गणगौर के साथ ही पर्व-त्यौहार मनाना बंद हो जाते हैं वो तीज के दिन से पुनः मनाये जाने लगते हैं. तीज से शुरू होने के बाद त्योहारों का सिलसिला गणगौर तक चलता है. राजस्थान में मनाई जाने वाली सावन की तीज, राजस्थानी संस्कृति की परिचायक है. इस तीज में हरे वस्त्र, श्रृंगार और मीठे सत्तु का विशेष महत्व है.  राजस्थानी महिला समाज द्वारा आज 20 अगस्त को तीज महोत्सव का आयोजन किया गया. सर्व राजस्थानी महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती राधा शर्मा और सचिव ज्योति जुगल शर्मा ने बताया कि तीज महोत्सव के अवसर पर दोपहर 03 बजे से महिलाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं संध्या 06 बजे से वरिष्ठजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है.  सावन तीज महोत्सव में राजस्थानी परंपरानुसार महिलाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम राजस्थानी पोशाक में फैशन-शो, नृत्य एवं गायन कार्यक्रम आयोजित किये गये. जिसमें सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया.

4 संस्थाओं का किया गया सम्मान

सर्व राजस्थानी महिला मंडल द्वारा महिलाओं को आगे बढ़ाने मंे कार्य कर रही 4 संस्थाओं पंख (उड़ान) की अध्यक्ष श्रीमती पूजा अग्रवाल एवं सचिव पूनम बर्वे, नूतन कला निकेतन से श्रीमती अनिता गुप्ता, सर्व ब्राम्हण महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती संध्या दीक्षित, सचिव श्रीमती किरण त्रिवेदी एवं नारी मंच से माधुरी अग्रवाल को सम्मानित किया गया.  

सर्व राजस्थानी समाज के वरिष्ठो का सम्मान

सर्व राजस्थानी महिला मंडल द्वारा समाज के वरिष्ठो श्रीमती भूरीबाई मदनलाल शर्मा, घीसालाल शर्मा, श्रीमती शशि घीसालाल शर्मा, सुश्री शोभा शर्मा, सुश्री मीरा शर्मा, श्रीमती मोहिनी हेमराज शर्मा, हेमराज शर्मा, गोकुल शर्मा, श्रीमती तुलसी सोनी, पुष्पा दया जोशी, कमलकिशोर शर्मा, रामेश्वर सोनी का सम्मान किया गया.  

यह रहे उपस्थित

इस दौरान अध्यक्ष श्रीमती राधा गोकुल शर्मा, उपाध्यक्ष मनोरमा माहेश्वरी, अरूणा शर्मा, मोना शर्मा, सचिव ज्योति जुगल शर्मा, कोषाध्यक्ष श्रीमती पूजा महावीर शर्मा, कांता शर्मा, उषा शर्मा, श्रीमती रिना चंचल शर्मा, दुर्गा शर्मा, दीक्षा शर्मा, प्रियंका शर्मा, श्वेता शर्मा, अंजु शर्मा, शिल्पा पुरोहित, रितु माहेश्वरी, रूपा माहेश्वरी, पूनम शर्मा, सरिता वर्मा, तृप्ती शर्मा, पायल शर्मा, ज्योति सोनी, इंदु सोनी, सोनम सोनी, किरण सोनी, सीमा सोनी, सीमा शर्मा, अनुराधा शर्मा, समृद्धि शर्मा, भावना राजपुरोहित, पायल शर्मा, सोनिया शर्मा, राधा शर्मा, अंजली पालीवाल, सविता किशोर शर्मा, सविता नंदकिशोर शर्मा, रिया शर्मा, रोशनी सोनी, सरस्वती सोनी, गीता रामेश्वर सोनी, शशि सोनी, प्रिती शर्मा, आशा शर्मा, दुर्गा राठी, विनिता शर्मा, रानी चतुरमोहता, सुनिता जैन, राधिक सोनी, रमा शर्मा, रश्मि जोशी, रतना महेश्वरी, मंजू शर्मा सहित अन्य बड़ी संख्या में महिलायें उपस्थित थी.


Web Title : SAWAN TEEJ FESTIVAL OF SARV RAJASTHANI MAHILA MANDAL: CULTURAL PROGRAMS AND HONORS ORGANIZED