नृत्य नाटिका प्रतियोगिता में च्यवन कल्याणक जैन महिला मंडल रही विजेता, श्री सुशील बहु मंडल ने किया कार्यक्रम का आयोजन

बालाघाट. भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन सामाजिक मंडलो द्वारा किया जा रहा है. इसी कड़ी में श्री सुशील बहु मंडल के तत्वाधान में जैन धर्म के पांचो कल्याणक और नामकरण एवं थीम पर आधारित नृत्य नाटिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था.  जिसमें बतौर अतिथि नपाध्यक्ष भारती ठाकुर, उषा वैद्य, किरण वैद्य, किरणबाई कोठारी, आराधना जैन, मंजू सेठिया, राजीमति कांकरिया, सम्यक जैन सहित अन्य अतिथि और कार्यक्रम आयोजक श्री सुशील बहु मंडल अध्यक्ष डॉ. रैनी पगारिया, उपाध्यक्ष रजनी चौरड़िया, कोषाध्यक्ष वाणी कोचर, सचिव मानसी मोदी, सहसचिव मोना पगारिया उपस्थित थी.   नृत्य नाटिका प्रतियोगिता का शुभारंभ श्री सुशील बहु मंडल के सदस्यों द्वारा मंगलाचरण के साथ किया गया. वही स्वागत नृत्य मंडल की सदस्या आस्था जैन, सुनीता पींचा, स्वाति पींचा, नेहा कांकरिया, नम्रता कांकरिया, राखी पगारिया, मोना पगारिया और प्रगति बाघरेचा ने किया.

जिसके उपरांत नृत्य नाटिका कार्यक्रम प्रभारी श्वेता नाहटा एवं रूपल चौरड़िया के नेतृत्व में धर्म पर आधारित नृत्य नाटिका प्रतियोगिता में शामिल 06 मंडलो ने निर्धारित थीम पर अपनी प्रस्तुति दी.  नृत्य नाटिका में दी गई प्रस्तुतियों को देखकर निर्णायक गोंदिया से पहुंचे पंकज चौरड़िया, सोनल लूनिया और प्रतिमा कांकरिया द्वारा निर्णय दिया गया. जिसमें नृत्य नाटिका प्रतियोगिता की विजेता टीम च्यवन कल्याणक जैन महिला मंडल को संस्था की ओर से पुरस्कृत किया गया. इसी तरह दूसरे स्थान पर नामकरण एवं बधाई श्री जिन कुशल सूरि बहु मंडल, तीसरे स्थान पर जन्म कल्याणक श्री अरिहंत बालिका मंडल एवं मोक्ष कल्याणक श्री चंदनबाला महिला मंडल को पुरस्कृत किया गया. जबकि समता महिला मंडल और पार्श्वनाथ जैन महिला मंडल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया.   नृत्य नाटिका कार्यक्रम का सफल मंच संचालन निकिता कांकरिया, प्रिया चतुरमोहता, कृति बोथरा, प्रियंका बोथरा, श्रेया बाघरेचा और श्रद्वा कांकरिया ने किया. कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और प्रतिभागी टीम का रूपल चौरड़िया ने आभार व्यक्त किया.  


Web Title : CHYAVAN KALYANAK JAIN MAHILA MANDAL WAS THE WINNER OF THE DANCE DRAMA COMPETITION, SHRI SUSHIL BAHU MANDAL ORGANIZED THE PROGRAM