कांग्रेस ने शहर के वार्डो में की मंडल प्रभारी एवं मंडल अध्यक्ष की घोषणा

बालाघाट. जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष विश्वेश्वर भगत द्वारा पार्टी के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्र बालाघाट के 33 वार्डो को शहर कांग्रेस अध्यक्ष की अनुशंसा पर 10 मंडल में विभक्त कर मंडल प्रभारी और मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है. जिसमें मंडल एक में शामिल वार्ड क्रमांक 1,2,11 में मंडल प्रभारी संदीप जैन एवं मंडल अध्यक्ष कुंवरसिंह लाखा, मंडल क्रमांक 2 शामिल वार्ड क्रमांक 3,10,15 में मंडल प्रभारी भीम फुलसुंघे एवं मंडल अध्यक्ष संजय पप्पू भोज, मंडल क्रमांक 3 में शामिल वार्ड क्रमांक 4,7,8,9,16 में मंडल प्रभारी कैलाश साहू एवं मंडली अध्यक्ष संतोष बाहेश्वर, मंडल क्रमांक 4 में शामिल वार्ड क्रमांक 6,29 में मंडल प्रभारी रहीम खान एवं मंडल अध्यक्ष हरिचंद कन्नौजिया, मंडल क्रमांक 5 में शामिल वार्ड क्रमांक 5,30,11 में मंडल प्रभारी शेषराम राहंगडाले एवं मंडल अध्यक्ष प्रवीण मदनकर, मंडल क्रमांक 6 में शामिल वार्ड क्रमांक 22,25,26 में मंडल प्रभारी  सुशील पालीवाल एवं मंडल अध्यक्ष राहुलसिंह बैस, मंडल क्रमांक 7 में शामिल वार्ड क्रमांक 17,18,19,20,21 में मंडल प्रभारी आशु जोशी एवं मंडल अध्यक्ष निर्मल (कल्लु) सोनी, मंडल क्रमांक 8 में शामिल वार्ड क्रमांक 12,13,14 में मंडल प्रभारी जुगल शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र मेश्राम, मंडल क्रमांक 9 मंे शामिल वार्ड क्रमांक 28,32,33 में मंडल प्रभारी श्रीनिवास राव एवं मंडल अध्यक्ष अंशु अवस्थी और मंडल क्रमांक 10 में शामिल वार्ड क्रमांक 23,24 में मंडल प्रभारी विजय अग्रवाल एवं मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र मेश्राम बनाये गये है.  


Web Title : CONGRESS ANNOUNCES MANDAL IN CHARGE AND DIVISIONAL PRESIDENT IN CITY WARDS