बालाघाट. मध्यप्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की जबलपुर में संभागीय बैठक शनिवार 30 सितंबर को आयोजित की गई थी. जिसमें महिल मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती हेमा वाधवानी के नेतृत्व में महामंत्री और जिले की मंडल अध्यक्षों सहित अन्य पदाधिकारियों ने बैठक में शिरकत की. जिसमें महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद दर्शनासिंह का मार्गदर्शन मिला. महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती हेमा वाधवानी ने बताया कि संभागीय बैठक में केन्द्र एवं राज्य सरकार की महिला संबंधित योजनाओं की लाभार्थी से संपर्क एवं संवाद, नारी शक्ति वंदन अधिनियम सहित चुनाव में महिला मोर्चा की भूमिका पर मार्गदर्शन मिला. जिससे महिला मोर्चा की बहनो में एक नवउर्जा का संचार हुआ है. जो आगामी चुनाव में केन्द्र और राज्य की महिला संबंधित योजनाओं को लेकर लाभार्थी महिलाओं से संवाद कर भाजपा की जीत को सुनिश्चित करने का काम करेगी.