अखिल भारतीय यादव महासभा की बिरसा ब्लॉक की घोषणा

बालाघाट. अखिल भारतीय यादव महासभा की महिला यादव प्रदेश महामंत्री ठाकुर राधा यादव के निर्देश और जिलाध्यक्ष भीम यादव फुलसुंघे की अनुशंसा पर नगर अध्यक्ष रामकिशोर यादव फुलसंघे ने बिरसा ब्लॉक की घोषणा की है. जिसमें महिला युवा ब्लॉक अध्यक्ष भारती यादव, संरक्षक धनलाल यादव, सलाहकार सदस्य सुशील यादव, उपाध्यक्ष सुखलाल यादव, सुरेन्द्र कुमार यादव, ब्लॉक युवा अध्यक्ष संजय कुमार यादव को नियुक्त किया गया है. जिनकी नियुक्ति पर अखिल भारतीय यादव महासभा पदाधिकारी, सदस्यो और सामाजिक बंधुओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनायें प्रेषित की है.


Web Title : AKHIL BHARATIYA YADAV MAHASABHA ANNOUNCES BIRSA BLOCK