अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा सीएम को आज सौंपेगा ज्ञापन

बालाघाट. प्रदेश में तत्कालीन कांग्रेस के परिवर्तन के बाद भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री बने शिवराजसिंह चौहान आज 29 अगस्त को पहली बार बालाघाट आ रहे है. बालाघाट आ रहे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को मध्यप्रदेश अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा 27 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा जायेगा. उक्ताशय की जानकारी संयुक्त मोर्चा जिलाध्यक्ष सजल मस्की एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष संतोष प्रधान ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि प्रदेश के लाखों और जिले के लगभग 40 हजार अधिकारी, कर्मचारी विगत लंबे समय से सरकार से महंगाई भत्ता, पदोन्नति, पुरानी पेंशन बहाली, अधिकारी, कर्मचारियों की वेतन विसंगति, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मानदेय वृद्धि, स्वसहायता समूह के रसोईयों का निर्धारित मानदेय, वनसुरक्षा श्रमिकों-आउटसोर्स-संविदा कर्मचारियों का नियमितिकरण और शासन के 2018 के आदेशानुसार मानदेय का 90 प्रतिशत पुनरीक्षण, पुलिसकर्मी का ग्रेड-पे उन्नयन, शिक्षकों एवं भृत्यों का पदनाम, बिजली कर्मचारियों की ठेका प्रथा को बंद करने, अनुकंपा नियुक्ति का सरलीकरण, शिक्षको की भांति अधिकारी, कर्मचारियों के सम्मान के लिए राज्य, संभाग एवं जिलास्तरीय पुरस्कार नीति बनाये जाने सहित अन्य मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा जायेगा.

अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिलाध्यक्ष सजल मस्की, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष संतोष प्रधान, राकेश वर्मा, गिरधारी भगत, संतलाल सहारे, तपेश ब्रम्हें, उमेश पंचेश्वर, एस. डी. पटले, मुकेश उईके, आनंद कुमार मोरघड़े, हरिशंकर दमाहे, रितेश गेडाम, वरूण देव, जगदीश मेश्राम, संतोष मसखरे, देवेन्द्र पांडे, फातिमा खान, बी. एल. चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने साथियों ज्ञापन देने पहुंचने की अपील की है.


Web Title : OFFICIALS, EMPLOYEES TO SUBMIT MEMORANDUM TO UNITED FRONT CM TODAY