25 महिलायें जायेगी अमरनाथ,पूर्व विधायक सरस्वार ने किया अमरनाथ यात्रियो का सम्मान

बालाघाट. पूर्व विधायक अशोकसिंह सरस्वार द्वारा, समाज की 25 महिलाओं को अमरनाथ दर्शन के लिए भिजवाया जा रहा है, यह सभी महिलायें 15 जुलाई को बालाघाट से रवाना होगी. इस दौरान अमरनाथ सहित आसपास के धार्मिक स्थल, वाघा-बॉर्डर, जालियांवाला बाग सहित अन्य स्थानों का भ्रमण करेगी.

सभी अमरनाथ यात्रियो को अमरनाथ यात्रा की रवानगी की पूर्व संध्या पर, पूर्व विधायक अशोकसिंह सरस्वार द्वारा सभी अमरनाथ यात्रियों का सम्मान किया गया.

इस दौरान राजपूत क्षत्रिय सभा की महिला जिलाध्यक्ष मधुदेवी राठौर ने बताया कि पूर्व विधायक अशोकसिंह सरस्वार द्वारा हम सभी 25 यात्रियों को अमरनाथ की यात्रा पर भिजवाया जा रहा है, हम सभी लोग 15 जुलाई को रवाना होंगे.  

पूर्व विधायक अशोकसिंह सरस्वार ने कहा कि अच्छे कार्य का अच्छा परिणाम मिलता है, महिलायें जिले सहित समाज की उन्नति, सुख-समृद्धि और शांति की कामना को लेकर अमरनाथ यात्रा पर जा रही है, इन अमरनाथ यात्रियांे का सम्मान किया गया. जहां वह क्षेत्र और समाज की उन्नति की कामना करेगी.


Web Title : 25 WOMEN TO VISIT AMARNATH, FORMER MLA SARASWAR FELICITATES AMARNATH YATRIS