भाजपा महिला मोर्चा चलाएगी स्वसहायता समूह और एनजीओ से संपर्क अभियान

बालाघाट. आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक कसावट के साथ ही अपने संगठनों को काम पर लगा दिया है. जिसके तहत भाजपा महिला मोर्चा को स्वसहायता समूह और एनजीओ से संपर्क करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष हेमा वाधवानी ने बताया कि जिले में भाजपा महिला मोर्चा स्वसहायता समूह और एनजीओ संपर्क अभियान चलाएगी. जिसकी शुरूआत जल्द ही की जाएगी.  

गौरतलब हो कि भाजपा महिला मोर्चा को इस अभियान के तहत कार्य करने का प्रशिक्षण गत 27 जनवरी को भोपाल में आयोजित शक्ति वंदन महिला स्वयं सहायता समूह और एनजीओ संपर्क अभियान कार्यशाला में दिया गया. जिसमें जिले से महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष हेमा वाधवानी, महामंत्री मीना राहंगडाले, कल्पना मर्सकोले और माया उइके ने कार्यशाला में हिस्सा लिया.

भोपाल मंे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय मंत्री एवं स्वसहायता समूह की राष्ट्रीय प्रभारी श्रीमती विजया राहटकर, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, महामंत्री हितानंद शर्मा द्वारा कार्यशाला में मार्गदर्शन महिला मोर्चा पदाधिकारियों को दिया गया. इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, प्रदेश मंत्री डॉ. लता वानखेड़े उपस्थित थी.  

Web Title : BJP MAHILA MORCHA TO LAUNCH CONTACT CAMPAIGN WITH SELF HELP GROUPS, NGOS