प्रदेश में अराजक हो गई कानून व्यवस्था, कांग्रेस ने कटंगी में निकाली हल्ला बोल न्याय रैली

बालाघाट. 5 मई को कांग्रेस ने कटंगी में हल्ला बोल न्याय रैली निकाली और गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान मुख्य अतिथि केकेसी राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित राज, विधायक अर्जुन ककोडिया, जिला पंचायत सभापति श्रीमती केसर बिसेन, अनुसूचित जाति विभाग प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय उईके, कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजा सोनी, युवा नेता अनुराग चतुरमोहता,  श्रीमती अंजू जायसवाल प्रमुख रूप से उपस्थित थी.  

यहां बारी-बारी से वक्ताओं ने प्रदेश की चरमराई कानून व्यवस्था, महंगाई को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार को जमकर घेरा. इस दौरान वक्ताओं ने प्रदेश में 15 महिने तक कार्य करने वाली कमलनाथ सरकार में किये गये जनहितैषी योजनाओं पर कार्य पर प्रकाश डाला. केकेसी प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष बिसेन ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती महंगाई के कारण आम लोगो को जीवनयापन मुश्किल हो गया है. प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गई है, महिलायंे स्वयं को असुरक्षित महसुस कर रही है.  

  हल्ला बोल आंदोलन में केकेसी जिलाध्यक्ष जयकृष्ण डिंगरु, उपाध्यक्ष डॉ. हेमंत हिरोले, प्रदेश सचिव मोनिका सोलंकी, जनपद अध्यक्ष कविता अरविंद देशमुख, जिला पंचायत सदस्य रविकांता महेश बोरकर, जिला पंचायत सदस्य प्रियंका परते, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग जयरंजन बिंझोड़े, प्रदेश महासचिव देवेंद्र ठाकुर, ब्लाक अध्यक्ष कटंगी महेंद्र बाहेश्वर, ब्लॉक अध्यक्ष भौरगढ़ विनय जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष तिरोड़ी महेंद्रसिंह चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति बिसेन, बालाघाट युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दयाल वासनिक, सरपंच संघ जिला उपाध्यक्ष दीपक पुष्पतोड़े, प्रदेश सचिव कांग्रेस आईटीसेल सुरजीत ठाकुर, केकेसी के प्रदेश महासचिव मोहसिन अली,  कोयत्तूर देवराज पन्द्रे, गंगाराम डहरवाल, खिलेंद्र मेश्राम, जनपद सभापति चमन डोंगरवार, नितिन तुरकर, लकेश बिसेन, भौरगढ़ ब्लॉक आईटी सेल अध्यक्ष महेश अमुले, मेनसिंह पारधी, महेश भगत, विक्की श्रीवास्तव, इंद्रपाल पटले, डोलचंद पटले सहित कांग्रेस संगठन के मंडल एवं सेक्टर अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग उपस्थित थे.  

Web Title : LAW AND ORDER SITUATION WORSENS IN UTTAR PRADESH, CONGRESS HOLDS RALLY IN KATANGI