मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की जिलास्तरीय बैठक में कर्मचारियों की मांगो पर समस्या पर चर्चा

बालाघाट. मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की जिलास्तरीय बैठक 17 अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीतसिंह सिसौदिया प्रांतीय महामंत्री हेमंत श्रीवास्तव, संगठन मंत्री नरेश शर्मा, संभागीय अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संभागीय उपाध्यक्ष अशोक चौबे, जिलाध्यक्ष के. जी. बिसेन, सचिव अशोक बिसेन सहित पूरे जिले से पहुंचे कर्मचारियों की मौजूदगी में नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित की गई थी. बैठक में मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ प्रदेशाध्यक्ष विश्वजीतसिंह सिसौदिया और प्रांतीय महामंत्री हेमंत श्रीवास्तव कर्मचारियों को संबोधित करने के साथ ही प्रांतीय और स्थानीय समस्या को लेकर चर्चा की. बैठक को लेकर संभागीय उपाध्यक्ष अशोक चौबे ने बताया कि बैठक में कर्मचारियों की मांगो और समस्याओं को लेकर चर्चा की गई. वहीं प्रांतीय पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने के साथ ही कर्मचारियों की मांगो को लेकर शासन स्तर पर की गई चर्चाओं से अवगत कराया.  

संघ के प्रांतीय मंत्री हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि संघ की नियमित बैठके होती रहती है, जिसमें कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं और मांगो पर चर्चा की जाती है, चूंकि आगामी 13 एवं 14 नवंबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होनी है, जिसको लेकर प्रांतीय पदाधिकारी प्रदेश के अलग-अलग जिलो में जा रहे है और इसी के तहत हम बालाघाट पहुंचे है. बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं और मांगो को जानने के साथ ही संघ द्वारा मुख्य सचिव से कर्मचारियों की मांगो पर लेकर हुई चर्चा के संदर्भ में कर्मचारियों को अवगत कराया गया है. उन्होंने बताया कि डीए, पदोन्नति और स्वास्थ्य बीमा को लेकर मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की चर्चा हुई है, जिसकी जानकारी कर्मचारी साथियों को दी गई.


Web Title : MADHYA PRADESH STATE EMPLOYEES UNION DISTRICT LEVEL MEETING DISCUSSES PROBLEM ON DEMANDS OF EMPLOYEES