बिरसा के बाहकल में महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती एवं अभिनंदन समारोह आज

बालाघाट. ब्लाक मरार माली समाज बिरसा के तत्वावधान में कल 7 मई को राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फूले की 196 वीं जयंती समारोह एवं प्रतिभावान छात्र छात्राओं तथा नवनियुक्त कर्मचारियों का अभिनंदन समारोह ज्योतिबा फूले भवन छोटा बाहकल में आयोजित किया गया है. जिसमें मुख्य अतिथि रामकिशोर कावरे आयुष मंत्री, प्रमुख अतिथि सुश्री हिना कावरे विधायक, संजय उइके विधायक बैहर एवं भगतसिंह नेताम पूर्व विधायक बैहर होगें. कार्यक्रम की अध्यक्षता मरारमाली समाज बिरसा के अध्यक्ष पी. एल. कावरे करेगें. विशेष रमेश पंचे अध्यक्ष मरारमाली समाज बालाघाट, भरतलाल तलवरे सेवानिवृत्त उपायुक्त, रमेश नागेश्वर पूर्व अध्यक्ष मरार माली समाज बालाघाट, सुखदेव पटेल अध्यक्ष मरारमाली समाज जिला राजनांदगाव, भागवत प्रसाद भौरे अध्यक्ष मरारमाली समाज मंडला, भगवानसिंह पटेल अध्यक्ष मरारमाली समाज जिला कबिरधाम, सुकरीतदास पटेल प्रदेश महासचिव छ. ग., विजय पाटिल प्रांतीय महासचिव छ. ग., संतोष पटेल प्रांतीय संरक्षक छ. ग., डा. रामकिशोर तलवरे प्रोफेसर गरियावंद, सिद्धराम पाटिल प्रांतीय सचिव छ. ग., धरमु पटेल उपाध्यक्ष नगर पंचायत गंडई, सविता धुर्वे अध्यक्ष जनपद पंचायत बिरसा, मानसिंह मेरावी अध्यक्ष नगरपालिका परिषद मलाजखंड, कला पंचतिलक पूर्व जिला पंचायत सदस्य, राजकुमार चौधरी उपाध्यक्ष मरारमाली समाज बालाघाट, बैजनाथ कावरे सचिव मरारमाली समाज बालाघाट, बी. एल. पंचे फुले प्रकोष्ठ अध्यक्ष, लखन पंचवे अध्यक्ष क्षेत्रीय समिति कचनारी, भुवन बिसेन संरक्षक, मुन्ना कावरे पूर्व अध्यक्ष, दीनु पंचेश्वर उपाध्यक्ष, डूलीचंद दीवान अध्यक्ष मरारमाली समाज बैहर, कोमल प्रसाद चौधरी अध्यक्ष मरारमाली समाज परसवाडा, डॉ. धनिराम नागेश्वर अध्यक्ष मरारमाली समाज ब्लाक बालाघाट, मानिकराम पांचे अध्यक्ष मरारमाली समाज ब्लाक लांजी, संतोष बिसेन जिला प्रतिनिधि, भैयालाल पंचतिलक पूर्व सरक्षक, बिन्दु धुर्वे सरपंच ग्राम पंचायत बाहकल, विमला यशवंत पालके सरपंच ग्राम पंचायत सिवनीखुर्द, लेखराम पंचेश्वर जनपद सदस्य बोडला, ममता मातरे सरपंच ग्राम पंचायत चोरबाहरा, गायत्री मराठे जनपद सदस्य बिरसा, लक्ष्मी कावरे जनपद सदस्य बिरसा, मनोरमा मातरे जनपद सदस्य बिरसा, पी. एल. खैरवार पूर्व अध्यक्ष न्याय समिति एवं निर्भय पंचेश्वर उपाध्यक्ष क्षेत्रीय समिति कचनारी शामिल होंगे.

ब्लॉक अध्यक्ष पी. एल. कावरे ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान सत्र 2019-20-21एवं 2022 के कक्षा दसवी एवं 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का तथा वर्ष 2019 से मई 2023 तक नवनियुक्त हुये कर्मचारियों का सम्मान किया जावेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील ब्लाक मरारमाली समाज के अध्यक्ष पी. एल. कावरे, कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुलायमचंद मानेश्वर, उपाध्यक्ष देवानंद आचरे एवं श्रीमती कलेश्वर जामरे, सचिव छैय्यालाल मराठे, कोषाध्यक्ष भीकम देशमुख, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष ढालसिंह चौधरी सहित समस्त ग्राम अध्यक्षो ने की है.


Web Title : MAHATMA JYOTIBA PHULE BIRTH ANNIVERSARY AND FELICITATION CEREMONY AT BAHKAL IN BIRSA TODAY